kaimganj news -सरकारी आवास खाली कराने के लिए सीएचसी अधीक्षक ने एसडीएम को लिखा पत्र

Picsart 24 01 17 21 44 29 962

Kaimganj news-ऐसे स्वास्थ्य कर्मचारी जिनका या तो ट्रांसफर हो गया या फिर रिटायर हो गए लेकिन वह सभी अस्पताल परिसर में बने सरकारी आवासों पर आज तक काबिज है
कायमगंज / फर्रुखाबाद 17 जनवरी 2024
बेहाल प्रशासनिक व्यवस्था का नाजायज फायदा उठाकर ऐसे स्वास्थ्य कर्मचारी जिनका या तो ट्रांसफर हो चुका है या फिर बे कर्मचारी जो रिटायर हो चुके हैं ।लेकिन अभी तक ऐसे लोग अस्पताल परिसर में बने आवासों से अलग जाने का मन नहीं कर रहे हैं ।

Picsart 24 01 17 21 53 58 582

अपनी मनमानी के आधार पर सरकारी आवासों पर ही अवैध रूप से कब्जा जमाए हैं । इस अनियमितता के विरुद्ध आवाज बुलंद करते हुए बीते दिनों भाकियू के नेताओं ने सरकारी अस्पताल के आवासों में रह रहे सेवानिवृत्त व स्थानातंरण हो चुके सीएचसी के डाक्टर व कर्मचारियों को लेकर प्रशासन से शिकायत की थी। जिसको लेकर कुछ दिन पहले सीएचसी के अधीक्षक डा. शोभित कुमार ने संबंधित को आवास खाली करने के लिए नोटिस भेजा था। लेकिन आवास खाली नहीं हुए। इसको लेकर 16 जनवरी को अधीक्षक ने इस संबंध में एसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा को पत्र लिखकर कहा कि ऐशे लोगो का अड़ियल व्यवहार व दबंग प्रवृत्ति होने के कारण राजकीय आवास पर अवैघ कब्जा नहीं हटाया जा रहा है। इसलिए आवास खाली कराए जाए। उन्होंने प्रेषित पत्र में कहा है कि सरकारी आवासों पर अवैध रूप से काबिज लोगों के खिलाफ प्रशासनिक कार्यवाही करते हुए जितनी जल्दी हो सके आवासों को कब्जा मुक्त कराया जाए।
(2)
गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया वृद्ध मृत घोषित
कायमगंज17 जनवरी
कायमगंज क्षेत्र के गांव जौंरा निवासी 73 वर्षीय रामरक्षपाल की अपने घर पर ही अचानक हालत बिगड़ने लगी । घबराए परिजन उपचार के लिए वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे ।जहां उन्हें देखने के बाद ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । वृद्ध की मौत से दुखी परिजन बिलख – बिलख कर रोने लगे । परिवार में कोहराम मच गया । वृद्ध का शव लेकर परिजन गांव वापस चले गए।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes