Delhi news–विकसित भारत संकल्प यात्रा के समय कई राज्यों में उमड़ी लोगों की भीड़ / दौरान यात्रा दो माह में शामिल हो चुके 15 करोड़ प्रतिभागी

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Delhi news –(द एंड टाइम्स न्यूज़ )

साभार: –
विकसित भारत संकल्प यात्रा में देश के लोग बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं । एक जानकारी के अनुसार इस यात्रा में अब तक लगभग 15 करोड़ लोग शामिल हो चुके हैं। लोगों की यह विशाल भागीदारी एक उन्नतिशील और समावेशी भारत की दिशा में संगठित मार्ग बनाने के लिए यात्रा की तीव्रता के बारे में बहुत कुछ बताती है। विकसित भारत संकल्प यात्रा एक ऐतिहासिक पहल है जिसका उद्देश्य पूरे देश में सरकारी योजनाओं की 100 प्रतिशत परिपूर्णता सुनिश्चित करना है।
राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्यों में अभियान शुरू होने के बाद लोगों की भागीदारी संख्या में तेजी से वृद्धि हुई। जहां चौथे सप्ताह के अंत में 13 दिसम्बर, 2023 को यात्रा 2.06 करोड़ लोगों तक पहुंची थी, वहीं पांचवें सप्ताह के अंत में 22 दिसम्बर, 2023 को यह संख्या बढ़कर 5 करोड़ हो गई। अगले चार हफ्तों में, यात्रा में 10 करोड़ लोग शामिल हुए जिससे इसने 15 करोड़ प्रतिभागियों का आंकड़ा पार कर लिया। 17 जनवरी तक विकसित भारत संकल्प यात्रा डैशबोर्ड में 15.34 करोड़ प्रतिभागियों ने 2.21 लाख ग्राम पंचायतों और 9,541 शहरी स्थानों को कवर किया।
जनभागीदारी: हर कदम एक साथ:
यात्रा “जन भागीदारी” की भावना का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई, इस यात्रा का उद्देश्य शहरों और गांवों में घूमने वाली आईईसी वैन के माध्यम से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाना है। इन वैनों के माध्यम से, यह समुदायों को सरकारी योजनाओं, टिकाऊ खेती और किफायती स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छता और वित्तीय स्वतंत्रता के बारे में जानकारी प्रदान करती है।
स्वास्थ्य शिविरों में 4 करोड़ से अधिक लोगों की जांच की गई
17 जनवरी 2023 तक स्वास्थ्य शिविरों में 4 करोड़ से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है। माय भारत पर 38 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हैं। सभी के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए 2 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड जारी किए गए हैं। यात्रा ने दो लाख से अधिक ग्राम पंचायतों को कवर किया है। 11 करोड़ से अधिक लोगों ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है।
वास्तविक असर, गांव दर गांव:
यात्रा के असर से कोई इंकार नहीं कर सकता। एक लाख से अधिक ग्राम पंचायतों ने आयुष्मान कार्डों के लिए 100 प्रतिशत परिपूर्णता हासिल की है, जिससे लाखों लोग स्वास्थ्य देखभाल पहुंच के साथ सशक्त हुए हैं। ‘हर घर जल’ योजना के माध्यम से स्वच्छ पानी अब 79,000 से अधिक ग्राम पंचायतों तक पहुंच रहा है, जबकि 1.38 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों में 100 प्रतिशत भूमि रिकॉर्ड डिजिटलीकरण से पारदर्शिता और सुरक्षा की सुविधा मिली है। इसके अलावा, 17,000 से अधिक ग्राम पंचायतों ने ओडीएफ प्लस अनुपालन हासिल कर लिया है, जो स्वच्छ जीवन का प्रमाण है।
आंकड़ों से परे, एक साझा सपना:
यात्रा की सच्ची सफलता एक सामूहिक सपने को प्रज्वलित करने में निहित है – एक ऐसे भारत का सपना जहां प्रगति हर दरवाजे तक पहुंचती है, जहां समृद्धि सभी के लिए साझा होती है, और जहां विकास सशक्त जीवन में परिवर्तित होता है। प्रत्येक ग्राम पंचायत, प्रत्येक नामांकित लाभार्थी और ली गई प्रत्येक प्रतिज्ञा के साथ, यह यात्रा भारत को इस सपने को साकार करने के एक कदम और करीब ले जाती है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes