KAIMGANJ NEWS – तमाम किसान समस्याओं को लेकर कृषकों ने किसान भवन में दिया धरना – प्रशासन को सौंपा 11 सूत्रीय मांग पत्र
कायमगंज / फर्रुखाबाद
विभिन्न लंवित किसान समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर किसान मंडी समिति स्थित किसान भवन में धरना दे किसान पंचायत कर रहे हैं ।
जहां आज भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ०हरपालसिंह धरना स्थल पर किसानों के बीच पहुंचे थे । जहां किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह एडवोकेट की अगुवाई में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने केंद्र और राज्य सरकार से कृषि से जुड़े मुद्दों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य दोगुना किया जाए और 100 प्रतिशत फसल की सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाए। साथ ही एमएसपी पर संसद में कानून बनाया जाए। उन्होंने कहा कि देशभर में बन रहे हाईवे और नेशनल हाईवे के लिए किसानों से ली जा रही भूमि का वाजिब मुआवजा दिया जाए और निर्माण लागत पूरी होने के बाद टोल वसूली बंद की जाए। चौधरी हरपाल सिंह ने ट्रेनों में सामान्य बोगियों की संख्या बढ़ाने, गरीबों की पेंशन एक हजार से बढ़ाकर तीन हजार करने, आवारा गोवंश को स्थाई गौशालाओं में भेजने, बिजली निगम के निजीकरण पर रोक लगाने और कायमगंज चीनी मिल समेत प्रदेश की अन्य सहकारी मिलों का क्षमता विस्तार करने की मांग रखी।
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में टूटी सड़कों के निर्माण, जल-नल योजना के तहत सड़कें क्षतिग्रस्त होने पर मरम्मत कराने और किसानों पर लगाई गई जीएसटी खत्म करने की भी मांग की।
करीब तीन घंटे चले प्रदर्शन के बाद तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर मौके पर पहुंचे, जहां किसानों ने प्रधानमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन उन्हें सौंपा। इस दौरान प्रदेश महामंत्री चौधरी हरेंद्र सिंह, महिपाल सिंह राजपूत, धन सिंह यादव, अखिलेश शाक्य, घनश्याम, शैतान सिंह यादव, फेरूसिंह यादव, वीरपाल सिंह, सुनहरी लाल, खुशीराम, अमित कुमार, देवेंद्र कुमार, मंतेस सिंह, सतीश चंद्र यादव, रंजीत और पूजा देवी सहित काफी संख्या में संगठन पदाधिकारी एवं सदस्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb