KAIMGANJ NEWS – भाजपा सांसद ने मंच से ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव को कंसवंशी कहते हुए टोपी पहनने वाला कहकर कसा तंज कहा कि इसीलिए इन जैसे सभी को गौशालाओं से आने वाली बदबू से होती है परेशानी
कायमगंज /फर्रुखाबाद
कायमगंज नगर के एक गेस्ट हाउस में हो रहे भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन मंच से सांसद मुकेश राजपूत ने सपा तथा सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमलावर अंदाज में कई तीखे तंज कस कर भडास निकाली । सांसद मुकेश राजपूत ने अपने भाषण में विपक्षी दलों पर सीधा हमला बोला और कहा कि जो लोग ऊन की टोपी पहनते है। आज वही लोग गौशालाओं की बदबू से परेशान हैं और मोदी-योगी सरकार को कोसते हैं। उन्होंने कहा कि यह लोग किसानों और यदुवंशियों का अपमान करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति गौशाला में बदबू की बात करे, वह यदुवंशी नहीं बल्कि कंसवंशी हो सकता है। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव का नाम लेते हुए उन पर निशाना साधा और कहा कि ऐसे लोगों को ईश्वर सदबुद्धि दे। जैसी तमाम तल्खी भरे अंदाज में सासंद ने जमकर भडास निकाली । पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने वक्फ बोर्ड कानून के पास होने को ऐतिहासिक करार दिया। वह बोले भाजपा युद्ध की भांति चुनावी तैयारियां करती है। उन्होंने दावा किया कि जहां पिछले कार्यकाल में फर्रुखाबाद में 800 सक्रिय कार्यकर्ता थे, वहीं इस बार यह संख्या 1600 तक पहुंच चुकी है। उन्होंने विपक्षी दलों पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवाद का नारा देने वाली पार्टियां दरअसल एक परिवार की बपौती बन चुकी हैं। कांग्रेस के खिलाफ बोलने वाले दल आज उन्हीं के साथ मंच साझा कर रहे हैं, जिसे जनता अच्छी तरह समझ रही है। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील की। महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल, पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, डीएस राठौर, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, जय गंगवार, कुंवरजीत, शिवबोधन मिश्रा, रश्मि दुबे, अरुण दुबे, , डॉ. विकास शर्मा, अवनीश चतुर्वेदी, देवेंद्र दुबे, सुशील राजपूत, नवनीत पाल, प्रभाकर राजपूत, अशोक वर्मा, अशोक गुप्ता, अवधेश दिवाकर, गगन सक्सेना, अरुण सक्सेना, ऋषिपाल सिसोदिया, महेंद्र राजपूत, सुरेंद्र कठेरिया समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थि रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug