Kaimganj news –अभिलेखों में हेरा फेरी कर कीमती जमीन हथियाने के प्रयास में कोर्ट आदेश पर ईओ सहित चार के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

Picsart 23 11 19 16 56 13 893

Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 19 नवंबर 2023

कायमगंज नगर से सटे गांव घसिया चिलौली में काफी कीमती ऐसी जमीन जिसकी बिक्री वर्ग फीट के हिसाब से इस समय हो रही है । ऐसी बेहद कीमती जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हथियाने का प्रयास करने के मामले में भू- स्वामी की ओर से प्रशासनिक स्तर पर प्रयास से जब कोई नतीजा नहीं निकला ।तो उसने न्यायालय द्वारा न्याय पाने की प्रत्याशा में अपील की थी । इस प्रकरण में पीड़ित ने बताया कि जब उसने अपनी जमीन के बारे में प्रयास करना शुरू किया तो जालसाजी करने वालों ने उसे तरह-तरह की धमकियां देकर काफी भयभीत भी कियाl मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव घसिया चिलौली निवासी सुभाष चंद्र गंगवार के पुत्र सौरभ सिंह गंगवार की पैतृक भूमि गांव में ही स्थित है। उस भूमि पर उसके पिता व अन्य परिजन रहते है। उसके पिता व ताऊ बुजुर्ग व लाचार है। इस जमीन पर शमसाबाद क्षेत्र के गांव कुईयाखेड़ा निवासी सुभाष गंगवार व उनके भाई ट्रांसपोर्ट चैराहा निवासी संजय गंगवार ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी व एक अज्ञात नगर पालिका कर्मचारी के साथ मिलकर सांठ गांठ कर फर्जी तरीके से नगर पालिका के अभिलेखों में उसकी पैतृक संपत्ति को आरोपितों ने अपना नाम चढ़वा लिया। इसका प्रयोग कई स्थानों पर भी फर्जी ढंग से किया गया। जब इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी से शिकायत की गई तो उनके द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया । 7 जून को उसने डीएम से शिकायत की। जिसमें जांच के लिए एसडीएम के साथ राजस्व टीम गठित की गई । जांच में पाया गया कि उसकी जमीन पर अवैध कब्जा है। इस संबंध में रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई थी। उसके बाद आरोपित ने सौरभ को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है वह बेहद परेशान है। उसकी शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की। इस पर न्याय की प्रत्याशा में कोर्ट की शरण में गया। मामले में न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद कोर्ट के आदेश से जालसाज आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हो सका है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes