Kaimganj news –वोटर चेतना अभियान कार्यक्रम समझाने के लिए भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री ने ली पार्टी पदाधिकारी की बैठक

Picsart 23 11 19 18 03 44 362

Kaimganj news-संभवत लोकसभा 2024 चुनाव की तैयारी में जुटी पार्टी घर-घर दस्तक दे सभी मतदाताओं सहित नए बनने वाले 18 वर्ष तक के मतदाताओं से साधेगी संपर्क
कायमगंज /फर्रुखाबाद 19 नवंबर 2023
वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी संगठन स्तर पर पूरी तरह तैयार होना चाहती है । संभवत इसीलिए बूथ स्तर तक की तैयारी करने में जुटी पार्टी द्वारा वोटर चेतना अभियान चलाया जा रहा है । पार्टी की नीति के अनुसार अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारी अपनी रणनीति के अनुसार जगह-जगह पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ले रहे हैं । बैठक में संगठन से जुड़े पदाधिकारी तथा कार्य कर्ताओं को चुनावी गणित का गठजोड़ एवं जनता को अपनी ओर आकर्षित करने का फॉर्मूला बताने का प्रयास कर रहे हैं । आज इसी अभियान के अंतर्गत
नगर के सीपी गेस्ट हाउस में भाजपा के वोटर चेेतना महा अभियान व आगामी कार्ययोजना बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता मौजूद रहे। बैठक में कहा गया 25, 26 नवंबर व 23 दिसंबर को विशेष मतदाता अभियान में कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर घर घर संपर्क कर 1 जनवरी 2024 तक जिसकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गई है। ऐशे युवाओं का वोट अवश्य बनवाएं ।वही मृतक का वोट निरस्त कराए। इस दौरान बढ़े हुए वोट की रसीद भी बीएलओ से अवश्य प्राप्त करें। क्षेत्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी मंडलों के बूथों पर जाकर वोट बढ़वाने का कार्य किया जाना है। इस अवसर पर अभियान संयोजक सुनील रावत, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बीके गंगवार, भाजपा नेत्री रश्मी दुबे, अमरदीप दीक्षित, अवनीश चतुर्वेदी, रिषीपाल सिसौदिया सहित सभी मंडल अध्यक्ष व कुछ अन्य पार्टी जन उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत

KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप

KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें

KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes