कायमगंज / फर्रुखाबाद 2 अप्रैल 2023
नगर कायमगंज क्षेत्र के अनुसूचित वस्तु विक्रेता गिरंद्रसिंह के विरुद्ध क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी शरद चंद्र दुबे द्वारा राशन वस्तुओं की कालाबाजारी के आरोप में कोतवाली कायमगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया। दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप है कि अनुसूचित वस्तु विक्रेता गिरंद सिंह द्वारा उपभोक्ताओं को वितरण करने के लिए शासन द्वारा उपलब्ध कराए जाने बाली राशन की वस्तुएं गेहूं चावल चीनी बाजरा की कालाबाजारी की गई है। अभियोग पंजीकृत कराने से पूर्व अनुसूचित वस्तु विक्रेता की दुकान का निरीक्षण करने अधिकारी पहुंचे थे। लेकिन उसकी दुकान बंद पाई गई। बताया गया कि निरीक्षण टीम ने मोबाइल फोन पर विक्रेता से संपर्क करने का प्रयास किया। किंतु उसका फोन नहीं मिला। इसके बाद विक्रेता के बेटे का मोबाइल फोन नंबर पता कर संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन उससे भी कोई नतीजा नहीं निकला। तो फिर टीम ने उसकी दुकान सील कर दी और विक्रेता को नोटिस जारी कर पूर्ति कार्यालय में दुकान की चाबी के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया । विक्रेता चाबी लेकर पूर्ति कार्यालय पहुंचा। चाबी मिलने के बाद जब उसकी दुकान का ताला खोल कर जांच की गई। तो पाया गया कि विक्रेता द्वारा 61 – 55 कुंटल गेहूं, 127 – 49 कुंटल चावल, 18 किलोग्राम चीनी, 4 – 63 कुंटल बाजरा, जो राशन कार्ड धारकों को वितरण के लिए विक्रेता द्वारा प्राप्त किया गया था। अभिलेखों के अनुसार मिलान करने पर इतनी राशन सामग्री कम पाई गई । जिससे स्पष्ट हुआ कि विक्रेता ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली का खाद्यान्न डायवर्जन/ कालाबाजारी कर लिया गया है। पूरे विवरण के साथ इसकी आख्या जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गई। जिलाधिकारी के अनुमोदन उपरांत अनुसूचित वस्तु विक्रेता गिरन्दसिंह के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 / 7 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया । उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विक्रेता की दुकान पर पाई गई अवशेष राशन सामग्री नगर क्षेत्र के एक दूसरे विक्रेता के सुपुर्द कर दी गई है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb