भाड़े पर ले जाकर ई -रिक्शा चालक को बेहोश कर जहर खुरानी गिरोह ने नगदी तथा रिक्शा लूटा

Picsart 23 04 02 19 26 57 408

कायमगंज / फर्रुखाबाद 2 अप्रैल 2023

सवारियां बनकर जहर खुरानी गिरोह ने ई-रिक्शा भाड़े पर तय किया और सोची-समझी योजना को अंजाम दे, ई- रिक्शा चालक को नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश करने के बाद नकदी तथा उसका रिक्शा लूट कर बदमाश मौके से फरार हो गए। अचेत अवस्था में ई- रिक्शा चालक को कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया।
घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम पितौरा निवासी आकिब(19) पुत्र इशरत अली जो कि ई-रिक्शा चलाकर अपने घर परिवार का पालन पोषण करता है। इसके साथ घटित होना की बताई जा रही है। बताया गया है कि आकिब आज सुबह नगर के ट्रांसपोर्ट चौराहे पर अपना ई- रिक्शा लिए हुए सवारियों का इंतजार कर रहा था। इसी समय लगभग 10:00 बजे के करीब 2 अज्ञात लोग उसके पास पहुंचे, उन्होंने कहा कि हमें तुम बिराहिमपुर तक छोड़ दो। जो पैसे हो, वह ले लेना। इस पर आकिब राजी हो गया। और उन्हें अपने ई-रिक्शा पर बैठा कर ग्राम बिराहिमपुर की ओर चला गया। गांव पहुंचने से पहले ही दोनों अज्ञात व्यक्तियों ने ई -रिक्शा चालक को कुछ सुंघा दिया। जिससे ई- रिक्शा चालक बेहोश हो गया। इसके बाद चालक को वही खाई में बदमाशों द्वारा फेंक दिया गया और उसके पास से नकदी तथा ई-रिक्शा लेकर जहर खुरानी गिरोह के बदमाश फरार हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों द्वारा जब युवक को देखा , तो वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा युवक को कायमगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा उसके पास से मिले नंबरों द्वारा परिजनों को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो रहा था। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। यह सनसनी खेज घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes