KAIMGANJ NEWS व्यापारी जहरखुरानी गिरोह का शिकार, दो लाख लेकर गिरोह फरार

Picsart 25 12 14 06 14 03 407

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद
जहरखुरानी गिरोह का शिकार बने एक गल्ला व्यापारी से दो लाख रुपये नकद और मोबाइल लूट लिया गया। पीड़ित को बेहोशी की हालत में स्टेशन परिसर से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।
जनपद कासगंज के थाना पटियाली क्षेत्र के गांव नगला खगू निवासी सत्यवीर शुक्रवार शाम सात बजे वाली ट्रेन से क्षेत्र के गांव उलियापुर स्थित अपनी ससुराल आ रहे थे। उन्होंने ससुराल पक्ष को फोन कर स्टेशन से रिसीव करने की सूचना भी दी थी। निर्धारित समय पर ससुराल वाले स्टेशन पहुंचे, लेकिन सत्यवीर वहां नहीं मिले।
काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। देर रात परिजन दोबारा स्टेशन पहुंचे तो स्टेशन के मुख्य गेट पर रेलिंग के पास सत्यवीर बेहोशी की हालत में पड़े मिले। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार सत्यवीर गल्ले का काम करते हैं और उनके पास दो लाख रुपये नकद थे। सत्यवीर ने बताया कि सहाबर तक वह पूरी तरह ठीक थे, इसके बाद क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि जहरखुरानी गिरोह ने नशीला पदार्थ सुघाकर उनके साथ वारदात को अंजाम दिया और नकदी व मोबाइल लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

20 पउआ देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
कंपिल।
थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान 20 पउआ देशी शराब के साथ कृपाल निवासी भैंसरी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हादसे में युवक गंभीर घायल
कायमगंज।
क्षेत्र के गांव कुबेरपुर निवासी अली वारिस हादसे में गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगो ने उसके परिजनों को सूचना दी परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को सीएचसी भर्ती कराया जहाँ उसका इलाज हुआ।

अधेड़ ने पिया ज़हर, हालत गंभीर
कायमगंज फर्रुखाबाद।
थाना नवावगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी 50 वर्षीय ग्रामीण ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। उल्टियां होने पर परिजनों को जानकारी हुई। गंभीर हालत मे परिजन सीएचसी लाये। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes