KAIMGANJ NEWS – भैसा चोरी प्रकरण बना हत्या का असली कारण
कायमगंज / फर्रुखाबाद 13 अप्रैल 026
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उलियापुर में भैंसा चोरी को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने आखिरकार खूनी रूप ले लिया। रविवार को जौरा रोड स्थित एक गोदाम में दो पक्षों के बीच कहासुनी अचानक हिंसक झड़प में बदल गई थी। इस दौरान हुई मारपीट में बांकेलाल और उसका भाई राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
गंभीर हालत में बांकेलाल को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गुस्साए लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व कोतवाली में जमकर हंगामा किया।
देर रात पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया। सोमवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पर इकट्ठा हो गए। परिजनों ने शव को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और साफ कहा कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इधर मृतक के भाई विपिन की तहरीर पर पुलिस ने गोदाम स्वामी संजय अग्रवाल समेत 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में जितेंद्र, पुष्पेंद्र, शनि, जौनी, सुनील, सूरज, करन, अर्जुन सहित कई महिलाएं भी शामिल हैं।
* गांव में भारी पुलिस बल तैनात*
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल एक्शन लिया। कंपिल, शमशाबाद, मेरापुर और कायमगंज थानों की पुलिस फोर्स को गांव में तैनात कर दिया गया। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया और अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए रहे।
* अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी नहीं माने परिजन*
दोपहर करीब 12 बजे अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को जल्द गिरफ्तारी व हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उनके आश्वासन पर कुछ समय के लिए परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए, लेकिन अधिकारी के जाते ही एक बार फिर माहौल गरमा गया।वही परिजनों द्वारा स्पष्ट कहा कि— जब तक मुख्य आरोपी संजय अग्रवाल की गिरफ्तारी नहीं होती और घटना स्थल वाली संबंधित गोदाम को सील नहीं किया जाता तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
* तनावपूर्ण स्थिति किन्तु शांति, पुलिस अलर्ट*
फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस बल मौके पर तैनात है और परिजनों को समझाने का प्रयास जारी है। प्रशासन का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थोड़ी सी उत्तेजना में आने से घटित गांव उलियापुर की यह घटना एक बार फिर यह साबित करती है कि पुरानी रंजिश और छोटे विवाद किस तरह बड़े हिंसक घटनाक्रम में बदल जाते हैं। फिलहाल पूरे मामले पर प्रशासन की नजर है और गांव में हालात काबू में रखने के प्रयास जारी हैं।
इनसेट : –
एसपी ने लिया एक्शन चौकी इंचार्ज का छीना चार्ज
कायमगंज : –
क्षेत्रीय गांव उलियापुर में रविवार को हुए खूनी संघर्ष के बाद मंडी चौकी प्रभारी बलवीर सिंह डागी को देर रात मंडी चौकी इंचार्ज पद से हटाकर मॉनिटरिंग सेल फतेहगढ़ भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने यह एक्शन गांव
उलियापुर निवासी बांकेलाल की मौत के बाद मंडी चौकी प्रभारी पर लगे आरोपों को देखते हुए लिया है ।
ब्यूरो चीफ : -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम: उलियापुर में युवक की मौत के बाद बवाल, शव रखकर प्रदर्शन, गांव बना पुलिस छावनी
KAIMGANJ NEWS – भैसा चोरी प्रकरण बना हत्या का असली कारण कायमगंज / फर्रुखाबाद 13[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर का संघर्षमय और प्रेरणादायक जीवन , सदैव शोषित पीड़ित मानवता का मार्ग दर्शक रहा,
KAIMGANJ NEWS – जन्म से लेकर अंतिम संस्कार तक वे एक महान व्यक्तित्व की परिपूर्ण[...]
Apr
DELHI NEWS
Delhi news खाड़ी में बढ़ता युद्ध संकट: होर्मूज जलडमरूमध्य पर तनाव, दुनिया में तेल-गैस आपूर्ति प्रभावित
Delhi news नई दिल्ली :- द एंड टाइम्स न्यूज ) 13 अप्रैल 2026 | =अंतरराष्ट्रीय[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राम नाम की गूंज से भक्तिमय हुई जटवारा की शाम, कवियों ने बांधा ऐसा समां कि झूम उठे श्रोता
KAIMGANJ NEWS –ओज, हास्य और श्रृंगार की त्रिवेणी में डूबा कायमगंज; ‘राम’ के जयकारों के[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS यमराज को दावत दे रहा था ‘स्टंटबाज’, पुलिस ने उतारा सारा ‘भूत’; 2000 का फटका और हवालात की हवा!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सड़क पर रफ़्तार का जुनून और फिर उस पर जानलेवा करतब…[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हुंकार: किसानों के हक और भारी भरकम फीस पर फूटा गुस्सा, भारती कृषक एसोसिएशन ने सरकार को घेरा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सियासी गलियारों से लेकर खेत की मेड़ तक, अब बदलाव की[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मछली मंडी में खूनी खेल: विक्रेता ने युवक के सिर पर किया ‘दाव’ से वार, मरणासन्न कर छोड़ा
KAIMGANJ NEWS ● पुरानी रंजिश या अचानक उपजा विवाद? सरेराह युवक पर धारदार हथियार से[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जौरा रोड बना रणक्षेत्र: खूनी संघर्ष में युवक की मौत, अस्पताल में फूटा गुस्सा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के जौरा रोड बाईपास मार्ग पर स्थित[...]
Apr