Kaimganj news –विद्युत फीडर इनकमिंग ट्रॉली में हुआ ब्लास्ट ,46 ग्रामों की विद्युत आपूर्ति हुई बाधित

Picsart 23 08 23 20 49 57 588

Kaimganj news – लगातार हुई वर्षा के कारण जगह -जगह पेड़ की डालों से टकराकर या टूटकर गिरी डालों के कारण टूटे विद्युत तार, इंसुलेटर हुए पंचर- नहीं हो पा रही विद्युत आपूर्ति
– लाइनों पर पेट्रोलिंग की सही व्यवस्था न होने के कारण पहले से ही आए दिन ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था रहती है गड़बड़
कायमगंज / फर्रूखाबाद 23अगस्त 2023
विद्युत सब स्टेशन रुटौल (कायमगंज) से संबध्द पितौरा, कंपिल फीडर की इनकमिंग ट्राली में ब्लास्ट हो गया। इससे 46 गांव की बिजली गुल हो गई। बारिश से कई जगह डाल टूटने से तार टूट गए तो कई स्थानों पर डालों के छूने से विद्युत तार स्पार्किंग करने लगे, वही इन्सूलेटर पंचर हो गए। इससे नगर के फस्ट व सेकेंड फीडर की आपूर्ति बाधित रही।
मंगलवार से हो रही रूक- रूक कर बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है। बुधवार की सुबह से ही फस्ट व सेकेंड फीडर बंद रहे। फस्ट फीडर से जुडे़ प्रेमनगर में इन्सूलेटर पंचर हो गया है। इससे आपूर्ति बाधित हो गई। वही पेड़ की डाल तार पर गिरने से आपूर्ति बाधित हुई। जानकारी पर लाइनमैन मौके पर पहुंचे। और पेड़ की टहनियों को हटया गया। सेकेंड फीडर से जुडे पुलगालिब पर इन्सूलेटर फट गया और तार नीचे उतर आए। जानकारी पर जेई विजय शंकर लाइनमैनों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां खराबी सही की गई। जेई ने बताया कि कई जगह पेड़ो की डालो की बजह से दिक्कत आई है। जिसको छटवा कर आपूर्ति चालू करा दी गई है। सुबह 9 बजे ग्रामीण क्षेत्र की पितौरा, कंपिल फीडर की इनकमिंग ट्राली में ब्लास्ट हो गया ।जिसमें पितौरा के 29 व कंपिल के 17 गांव समेत कुल 46 गांव की आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश से दिन भर बिजली की आंख मिचैली जारी रही। उपभोक्ता परेशान रहे। इसके अलावा भटासा फीडर से जुड़े गांव भी इसी तरह की समस्या से परेशान हैं। इससे पहले भी इस फीडर पर विद्युत लाइन के तार वहां खड़े कई स्थानों पर पेड़ों से टकराते हैं। जिसकी वजह से पूरे क्षेत्र में हर समय स्पार्किंग होती है। जिसके चलते बिजली आपूर्ति में बाधा बनी रहती है। लोगों का कहना है कि इस फीडर पर सही ढंग से पेट्रोलिंग व्यवस्था नहीं कराई जाती, यदि कराई जाती, तो पेड़ों की वह डालें जो तारों को छूतीं हैं ।उन्हें काटकर हमेशा के लिए विद्युत आपूर्ति में सुधार किया जा सकता है।
इनसेट:-
दस हजार का बकाया होने पर कटेगा कनेक्शन
कायमगंज ,23अगस्त
जेई विद्युत ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का बकाया बिल है। वह अपना समय से जमा कर दें। अन्यथा दस हजार से ऊपर वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के साथ ही बकाया वसूली के लिए भी आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes