KAIMGANJ NEWE – सौंपे गए12 सूत्रीय ज्ञापन में नगर पालिका में व्याप्त भृष्टाचार का आरोप लगा – किसान नेताओं ने मृत्यु प्रमाण बनवाने तक पर रिश्वत लेने का लगाया पालिका कर्मियों पर आरोप
कायमगंज /फर्रुखाबाद 23 जुलाई 2024
भाकियू नेता तहसील पहुंचे । जहां उन्होंने आक्रोश व्यक्त कर प्रदर्शन किया । इसी के साथ समस्याओं से अवगत कराते हुए12 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा ।भारतीय किसान यूनियन भानू के दर्जनों पदाधिकारीयों द्वारा उपजिलाधिकारी को 12 सूत्रीय सौंपे ज्ञापन में किसान नेताओं ने कहा कि मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए नगर पालिका के कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। पटल पर तैनात कर्मचारी बिना सुविधा शुल्क के मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं देता है। नपा में एक कर्मचारी कई साल से एक ही पटल पर तैनात है । जबकि सरकारी नियम के अनुसार कोई भी कर्मचारी एक ही पटल पर 3 साल से ज्यादा तैनात नहीं रह सकता है। नपा की पानी की टंकी की सफाई कई वर्षो से नहीं हुई है। उसकी सफाई कराई जाए। नगर में बंदरो का आतंक है आए दिन हादसे होते रहते है। बंदरो के हमले से कई मौतें भी हो चुकी हैं। बंदरो को पकडवाया जाए। तहसील में तैनात लेखपालों के द्वारा प्राइवेट कर्मचारी रखे गए हैं। जो कि आय, जाति प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध वसूली करते है। बिजली व्यवस्था बदहाल है । नगरवासियों को 24 घंटे में 12 घंटे भी बिजली नहीं मिल पाती है। बिजली आने जाने का कोई समय नही है। ग्राम पंचायत लोधीपुर में 50ः फर्जी राशन कार्ड बने हुए हैं। जांच करके अपात्र राशन कार्डों को निरस्त किए जाए। मोहल्ला कुकी खेल में स्ट्रीट लाइट महीनों से नहीं जलती हैं ।इसको जल्द से जल्द ठीक कराया जाए। नगर की मुख्य सड़को के किनारे अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। घंटो जाम लगा रहता है। अतिक्रमण को हटवाया जाए। ज्ञापन अवसर पर जिला प्रभारी मुन्नालाल सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष रागिब हुसैन खां, जिला संगठन सचिव रामवीर, जिला मीडिया प्रभारी विनीत कुमार, नगर उपाध्यक्ष जसवंत सिंह, जिला महासचिव प्रताप सिंह गंगवार, जिला संगठन मंत्री अमरीश शुक्ला, बिंदू सिंह गंगवार, अनुज सक्सेना, महिपाल राजपूत, रक्षपाल आदि मौजूद रहे। यह बात सही है कि किसान नेता जनसमस्याओं को लेकर समय – समय पर प्रशासन को आगाह करते हुए निराकरण की मांग पहले से ही करते चले आ रहे हैं । किन्तु प्रशासन इस ओर कितना ध्यान देता है यह बात भी अब किसी से छिपी नहीं है । खैर अब देखना है कि शासन की नीति के अनुसार निराकरण का प्रयास किया जायेगा या नहीं इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb