KAIMGANJ NEWS निजी स्वामित्व वाली जमीन पर न० पं० द्वारा मार्ग निर्माण कराने पर आपति कर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

IMG 20250120 073238

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
भारतीय किसान यूनियन ( स्वराज ) के पदाधिकारियों ने निजी स्वामित्व वाली भूमि पर जबरन चकरोड निर्माण को अवैध बताते हुए कड़ा विरोध जताया। उन्होंने नगर पंचायत नवाबगंज द्वारा किए जा रहे कार्य को तत्काल बंद कराने की प्रशासन से की मांग है।
किसान नेताओं ने कहा कि नवाबगंज के सुनार गली निवासी नाहर सिंह राठौर और विजय की वार्ड नंबर 12 में स्थित निजी भूमिधर जमीन है। इसके बावजूद नगर पंचायत प्रशासन जबरदस्ती वहां चकरोड का निर्माण करवा रहा है। लेखपाल की पैमाइश में भी चकरोड नक्शे में न होने की पुष्टि हुई, फिर भी नगर पंचायत प्रशासन अपने स्तर से निर्माण कार्य करवा रहा है। किसान नेताओं ने कहा कि संबंधित गाटा संख्या को लेकर उपजिलाधिकारी न्यायालय में वाद लंबित है। उनका कहना है ऐसे में बिना न्यायालय के आदेश के भूमि पर कोई निर्माण कराया जाना गलत है। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इस मामले की निष्पक्ष जांच कर जबरन निर्माण कार्य रोका नहीं गया तो भाकियू स्वराज कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर होगा। इस दौरान किसान नेताओं ने एसडीएम रविंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। हालांकि फिलहाल प्रशासन स्तर से भाकियू को कोई आश्वासन नहीं मिला है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग

KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेत में घेरकर मौसा-भांजे पर बरसाए लाठी-फावड़े और सरिये, दोनों लहूलुहान!

KAIMGANJ NEWS –पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों पर हमले का आरोप, किसान यूनियन ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर सुलभ शौचालय में मिला युवक का शव, डेढ़ घंटे तक अंदर बंद रहने से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –शौचालय कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा खुलवाकर युवक को[...]