KAIMGANJ NEWS गन पॉइंट पर रंगदारी वसूलने का आरोप लगा ,पीड़ित ने कराया मुकदमा दर्ज

Picsart 23 06 30 18 58 14 053

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए वसूली गई रंगदारी से पीड़ित ने आप बीती बताते हुए लिखित तहरीर दे आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस को दी गई लिखित तहरीर में आशीष प्रताप सिंह उर्फ सचिन सिंह निवासी चिलसरा थाना शमसाबाद ने खुला आरोप लगाते हुए कहा है कि वह अपने घर चिलसरा की तरफ जा रहा था। तभी मण्डी परिषद, कायमगंज के पास जुबैर पुत्र लड्डन खाँ निवासी गढ़ी इज्जत खाँ, कायमगंज तथा पवन मिश्रा पुत्र रामनरेश मिश्रा निवासी ललई थाना कायमगंज व उनके दो अज्ञात साथियों ने तमंचा दिखाकर दिनांक 13 मार्च 2025 को समय लगभग सायं 07 बजे रोक लिया और कहा कि कायमगंज में कोई भी व्यापार करोगे तो मुझे 50,000 रुपये प्रतिमाह रंगदारी के देने होगें। अन्यथा जान से मार दिये जाओगे। पीडित का कहना है कि उसने डर की वजह से जेब में रखें 5000 रुपये पवन मिश्रा को दे दिये

Picsart 25 02 24 06 49 11 050

। क्योंकि इन लोगों के तीखे तेवर तथा धमकी से वह बहुत डर गया था। इसलिए तुरंत पुलिस से शिकायत नहीं कर पाया । इस कारण आज प्रार्थना पत्र दे रहा है। घटना के समय शिवम दीक्षित पुत्र किशन दीक्षित निवासी मो० पृथ्वी दरवाजा, कायमगंज व अजय प्रताप उर्फ धर्मेन्द्र पुत्र उदयवीर सिंह निवासी आखूनपुर, कायमगंज मौजूद थे। दी गई तहरीर में आशीष ने कहा है कि यह लोग अपराधी किस्म के लोग है। इनके ऊपर गैंगस्टर, लूट, रंगदारी बसूली , तथा हत्या का प्रयास जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes