Kaimganj news –भट्टा मजदूर का बाइक सवार लुटेरों ने हमला कर लूटा मोबाइल

Picsart 23 04 28 11 52 03 377

Kaimganj news –कायमगंज /फर्रुखाबाद 28 अप्रैल 2023

बाइक सवार लुटेरे पिछले कुछ दिनों से लगातार सक्रिय बने हुए हैं। यह लुटेरे एक के बाद एक घटना को आए दिन अंजाम देते चले जा रहे हैं । लेकिन अभी तक पुलिस उनका पता लगाना तो दूर की बात है। परछाई से भी रूबरू नहीं हो सकी है। लुटेरे समझ रहे हैं कि पुलिस निष्क्रिय है।

तो इसका फायदा क्यों न उठाया जाए। संभवत यही कारण है कि ऐसे लुटेरे पूरी तरह सक्रिय होकर अपनी मनमानी पर उतारू हो चुके हैं। बता दें कि अभी इसी माह की 26 तारीख को समय शाम 8:45 बजे से लेकर रात 11:00 बजे तक लुटेरों ने ई- रिक्शा चालक तथा एक मशीनरी स्टोर दुकानदार को मारपीट कर, लूट कर ली । हालांकि ई- रिक्शा चालक ने किसी दबाव बस भले ही लूट के असफल प्रयास की तहरीर देकर केवल मारपीट का मामला दर्ज कराया। किंतु मीडिया के सामने उसने जो कुछ कहा उसमें पीड़ित मारपीट के साथ लूट की बात भी कह रहा है। जबकि व्यापारी ने अपनी तहरीर में ही जिसकी प्रति मीडिया को उपलब्ध कराई। उसके अनुसार 45 सौ रुपया लूटने के साथ ही लुटेरों द्वारा मारपीट करने की बात भी कही गई है
खैर जो भी हो पूरे हौसले के सक्रिय बदमाशों ने गत रात एक लूट को अंजाम दे दिया। बताया गया कि जनपद बरेली के लालगंज ग्राम/ कस्बा का मूलनिवासी अशोक पुत्र बड़ेलाल, फिलवक्त गंगादरवाजा कुआं खेड़ा रोड पर स्थित गंगवार ईट भट्टा पर मजदूरी करता है ।पीड़ित के अनुसार वह रात को भट्टा परिसर में चारपाई पर लेटा हुआ अपना मोबाइल देख रहा था। उसी समय एक बाइक पर अज्ञात तीन सवार वहां आ धमके और उसे मारपीट कर उसका मोबाइल फोन छीन कर भाग गए। अशोक के अनुसार लुटेरे नकाशा की ओर से होते हुए बगिया की तरफ चले गए। इस घटना की सूचना भी पुलिस को दी जा चुकी है। किंतु संभवत लूट की इस वारदात की रिपोर्ट शायद अब तक अंकित नहीं की गई है। 3 दिन में यह तीसरी लूट की वारदात हो चुकी है। परंतु अब तक कोई लुटेरा खाकी की गिरफ्त में नहीं आ पाया है। लगातार हो रही वारदातों के कारण जनसामान्य में भय व्याप्त होता जा रहा है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes