– भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर यात्रा को दिया अपना नैतिक समर्थन
कायमगंज / फर्रुखाबाद 13 दिसंबर 2022
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो पैदल यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की जा रही है। उनकी इस यात्रा में हर जगह उमडता जन सैलाब, जहां यात्रा के नायक राहुल गांधी का मनोबल बढ़ा रहा है। वही जनता द्वारा दिया जा रहा प्रत्यक्ष समर्थन राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस के लिए भी संजीवनी साबित हो रहा है। क्योंकि यात्रा में जहां राहुल गांधी हर वर्ग के लोगों से मिलकर उनके विचार जानकर उनसे घुल मिल रहे हैं। उससे श्री गांधी को नई ऊर्जा के साथ ही भारत वासियों के सुख दुख का भी एहसास हो रहा है। यह अनुभव बिना उनसे मिले प्राप्त नहीं किया जा सकता था।
अनुभव ही राजनीतिक जीवन या सामान्य जीवन में काम आता है। यात्रा से राहुल गांधी ऐसा ही कुछ हासिल कर रहे हैं। इसी के साथ उन्हें भारत के शहर तथा गांव हर जगह का धरातलीय ज्ञान भी मिल रहा है। संभवत स्वतंत्र भारत में राहुल गांधी ही ऐसे राजनेता हैं। जिन्होंने इतनी लंबी पैदल यात्रा करने का निर्णय लिया और उसी के अनुसार यात्रा पर चल भी रहे हैं। पार्टी के सीनियर लीडर द्वारा की जा रही भारत जोड़ो यात्रा से उत्साहित होकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी निर्णय लिया कि यात्रा का उद्देश्य प्रदेश के हर नागरिक तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक जिले में यात्राएं प्रारंभ की जानी चाहिए और उसी के अनुरूप इन लघु यात्राओं का शुभारंभ 8 दिसंबर से करने का निर्णय लिया।

लेकिन कुछ कारणों बस यात्रा का शुभारंभ 10 दिसंबर से हो सका। प्रदेश के महत्वपूर्ण महानगर बरेली से यात्रा का शुभारंभ पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा किया गया। भारत जोड़ो यात्रा बरेली से चलकर बदायूं होती हुई जनपद फर्रुखाबाद मुख्यालय पहुंची ।यात्रा में शामिल यात्रियों ने फर्रुखाबाद- कायमगंज मार्ग पर स्थित गांव बरझाला से आज फिर यात्रा का शुभारंभ किया। जहां से चलकर यात्रा जैसे ही कायमगंज नगर के पुलिया पुल गालिब पर पहुंची वैसे ही वहां मौजूद लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां पहुंच कर यात्रा एक जनसभा में परिवर्तित हो गई। जिसको संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए लोगों से भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल होने की अपील की।

बताया गया कि बरेली से प्रारंभ भारत जोड़ो यात्रा जो फर्रुखाबाद पहुंच चुकी है। यहां से चलकर एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, हाथरस, अलीगढ़ के बाद मथुरा पहुंचेगी। जहां 21 दिसंबर को यात्रा का समापन किया जाएगा । जिसमें प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख कांग्रेसी नेता भी भाग लेंगे । कायमगंज पहुंची भारत जोड़ो यात्रा में प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने भी लोगों से संवाद कर यात्रा की आवश्यकता बताते हुए समर्थन की अपील की । यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष के अतिरिक्त प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान एवं कुमोद गंगवार ,ओमकार यादव, अमान खान कासगंज, विनीता शाक्य मैनपुरी, देवेंद्र कुमार चिल्लू हाथरस, मीनू उर्फ राघवेंद्र, मुकेश धनगर ,अनुपम वर्मा ,योगेश यूथ कांग्रेस ओमवीर, महिला प्रदेश अध्यक्ष ममता राजपूत, उषा दुबे ,आशिक अली, भोले ,मनोज पांडे ,अरुण यादव ,जितेंद्र कुमार, शकुंतला देवी, आफताब ,दीप्ति ,डॉक्टर अरुण अग्निहोत्री, वरुण त्रिपाठी, इमरान अंसारी, शिवम दीक्षित, मृत्युंजय, राजू वर्मा ,कौशलेंद्र यादव, मनोज गंगवार ,अफसर खान, फिरोज खां पप्पू भाई के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में झंडा लिए उत्साहित हो यात्रा में चल रहे थे । जनसभा के बाद यात्रा ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी कंपिल के लिए रवाना हो गई। जहां यात्रा के आने की सूचना पर पहले से ही लोग उत्सुकता वस इंतजार कर रहे हैं। इस यात्रा में आज लगभग एक सैकड़ा से ज्यादा लोग शामिल होकर जुड़े, जिनका प्रदेश पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव / दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
जीएसटी सर्वे छापे(GST Survey Raid) का कड़ा विरोध कर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन
-
उत्तर प्रदेश के स्थानीय नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना पर लगी रोक के बाद 14 दिसंबर को फिर होगी हाई कोर्ट में सुनवाई
-
शिक्षक नेताओं ने बीएसए (BSA) को ज्ञापन सौंप की समस्या निराकरण की मांग
-
कूडा डालने के विवाद में किया मारपीट (Maarpeet) कर घायल
-
Kaimganj News: शादी का झांसा दे, देह शोषण का आरोप लगा, पीड़िता ने कराया मुकदमा दर्ज

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb