कायमगंज- फर्रुखाबाद 28 अप्रैल 2022
भारतीय किसान यूनियन[ भानू गुट] ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी कायमगंज गौरव शुक्ला को सौंप कर कहा है कि भूसे पर लगी जिलाबंदी की पाबंदी पशुओं के चारे की व्यवस्था को देखते हुए समाप्त कर देनी चाहिए । क्योंकि इसके कारण भूसे का भाव बहुत अधिक बढ़ गया है । जिससे जहां एक ओर पशुपालकों को अधिक व्यय करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर जिला बंदी के चलते किसान भी अपना भूसा दूसरे जिले में ले जाकर नहीं बेच पा रहा है। इसी के साथ किसान नेताओं ने नगर कायमगंज गिर्द में कई स्थानों पर जहां पहले से ही तालाब तथा झील हुआ करते थे। वहां इस समय इनका अतिक्रमण करके इन स्थानों पर इमारतें खड़ी कर ली गई हैं ।झील तथा तालाबों के अस्तित्व को पूर्व की भांति रखने का आदेश देश की सबसे बड़ी अदालत माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी है । किंतु आज तक कायमगंज गिर्द में अस्तित्व विहीन किए गए तालाबों तथा झीलों का अस्तित्व ही पूरी तरह समाप्त किया जा चुका है। घटते भूजल स्तर तथा न्यायालय आदेश को ध्यान में रखते हुए तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ ही उन्हें उनके पूर्व स्वरूप में लाया जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त नगर की पेयजल व्यवस्था, कायमगंज पूरे क्षेत्र में विद्युत की अनियमित आपूर्ति ,मच्छर जनित रोगों पर नियंत्रण आदि समस्याओं की ओर शासन तथा प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए संगठन ने जनहित में इन सभी समस्याओं का तत्काल निराकरण सुनिश्चित कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष दुर्गा नारायण मिश्रा ,जिला उपाध्यक्ष रागिव हुसैन खां ,धर्मेंद्र कश्यप, विजय सिंह शाक्य, विनीत कुमार, प्रताप सिंह गंगवार आदि पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb