Kaimganj news- कोविड-19 से लेकर पूरे 2 साल बीते , किंतु दंत रोग चिकित्सक अपनी ड्यूटी से लगातार रहती है नदारद
– चिकित्सकों की कमी के कारण आमतौर पर स्वास्थ्य सेवाएं भी होती जा रही हैं बदहाल
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 25 मई 2023
शासन और प्रशासन भले ही अपने भाषणों में या फिर कागजों में बेहतर स्वास्थ सेवाएं उपलब्ध कराने का कितना भी दाबा करे। किंतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज की स्वास्थ्य सेवाएं लगातार अव्यवस्थाओं के चलते बदहाली का शिकार होती चली जा रही है। इतना ही नहीं जो कर्मचारी या अन्य जिम्मेदार हैं भी, शायद वह भी अपनी ड्यूटी को ड्यूटी न समझ कर मनमानी करते हुए आसानी से देखे जा सकते हैं। यहां तक की हाजिरी रजिस्टर पर तो उपस्थिति दर्ज हो जाती है। लेकिन जिस जगह ,जिस कक्ष में उन्हें ड्यूटी करनी है। उस कक्ष के चक्कर पीड़ित लगाता रहता है। लेकिन संबंधित स्वास्थ्य कर्मी, मरीज को ढूंढे ही नहीं मिलता है। कारण की अटेंडेंस दर्ज करने के बाद उसका जहां जी होता है, वहां घूम फिर कर समय पूरा करने के बाद संबंधित अपने घर को वापस चला जाता है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया। बताया गया कि कोविड-19 के दौरान दंत चिकित्सक बाला रूम नंबर 17 कोवेट कोविड-19 के लिए व्यवस्था के अनुसार ले लिया गया था। कोविड काल समाप्त हो गया। लेकिन दंत चिकित्सक डॉ मीना मरीजों का इलाज कहां करती है। किसी को दिखाई नहीं देता। इस संबंध में नाम न छापने की शर्त पर दबी जुबान से कुछ कर्मचारियों ने बताया कि डॉ० मीना की ड्यूटी रजिस्टर में तो रोज लगती है। लेकिन बे अपने ड्यूटी कक्ष की बजाए पड़ोस के कमरा नंबर 13 में अन्य साथियों के साथ गप्पे मार कर अपना ड्यूटी आवर पूरा करती हैं और झोला उठाकर रवाना हो जाती है। मरीज भटकता रहे, उसे कितनी परेशानी हो, शायद इससे डॉ. मीना को जो हजारों रुपया शासन से वेतन के रूप में ले रही हैं, उन्हें कोई मतलब नहीं है। विडंबना तो यह है कि जिम्मेदार अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर सरवर इकबाल से जब इस संबंध में जानकारी करने का प्रयास किया गया। तो उन्होंने अपना फोन ही नहीं उठाया ।बता दें कि अधीक्षक के अतिरिक्त इस इतने बड़े सरकारी अस्पताल में 3 संविदा चिकित्सक और एक विभागीय नियमित चिकित्सक डॉ विपिन कुमार सिंह नियुक्त हैं। संविदा चिकित्सक आते हैं। अपनी ड्यूटी भी करते हैं और निश्चित समय पर वापस चले जाते हैं। ऐसे में बचे अकेले बेचारे नियमित चिकित्सक डॉ विपिन कुमार सिंह जी, जो हर रोज ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ को संभालने के साथ ही इमरजेंसी ड्यूटी भी करते हैं ।लगातार हर रोज -18- 18 ,घंटे से भी ज्यादा वर्क लोड होने के कारण जहां डॉ विपिन खुद परेशान होते हुए दिखाई देते हैं। वही एक चिकित्सक के सहारे चल रहा यह खैराती अस्पताल जिसमें एक ही डॉक्टर को बहुत अधिक समय और श्रम के साथ काम करना पड़े। तो ऐसे में यह चिकित्सक भी कहीं मनोरोग से पीड़ित ना हो जाए। लोगों का मानना है कि ऐसे में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिम्मेदारों को साथ ही शासन को चाहिए कि डॉक्टरों की कमी दूर करते हुए। दंत रोग चिकित्सक जैसे कर्मचारियों को सबक सिखाकर ड्यूटी कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb