Kaimganj news कायमगंज / फर्रुखाबाद 25 मई 2023
शराब के नशे में गाली गलौज कर रहे नशेड़ी को युवक द्वारा गाली गलौज देने से मना करना पड़ा भारी । नशेड़ी ने सही बात कहने वाले युवक को अपने घर वालों की मदद से जमकर पीटा । गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाना पड़ा। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम सत्तार नगर झब्बूपुर की बताई जा रही है। यहां के निवासी हरिशंकर पुत्र अमर सिंह को कोतवाली पुलिस द्वारा आज सुबह कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज एवं डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया। बताया गया कि गांव के ही ओमप्रकाश पुत्र मलखान सिंह बीती देर शाम हरिशंकर के दरवाजे पर शराब के नशे में गाली-गलौच कर रहे थे। जिसका हरिशंकर ने विरोध किया तो उक्त ओमप्रकाश ने अपने परिजनों के साथ मिलकर हरिशंकर की बेरहमी से लाठी-डंडों से पिटाई कर दी । घायल अवस्था में पीड़ित कोतवाली पहुंचा। जहां उसने आप बीती सुनाते हुए शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने घायल को कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र इलाज एवं डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। वही घटना के पीछे क्या कारण है? इसकी जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?
KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!
KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास
KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग
KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेत में घेरकर मौसा-भांजे पर बरसाए लाठी-फावड़े और सरिये, दोनों लहूलुहान!
KAIMGANJ NEWS –पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों पर हमले का आरोप, किसान यूनियन ने[...]
Nov