KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। पति के सम्मान में खड़ी होना एक महिला को भारी पड़ गया। ससुराल में पति को दी जा रही भद्दी-भद्दी गालियों का विरोध करने पर चचिया सास इस कदर आगबबूला हुई कि उसने अपने परिवार के साथ मिलकर बहू पर लाठी-डंडों से कहर बरपा दिया। बेरहमी से की गई पिटाई में महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। गांव में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद चीख-पुकार मच गई। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई और सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।
गाली-गलौज के विरोध पर भड़का विवाद
घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लाहपुर की है। गांव निवासी वीरपाल की पत्नी लक्ष्मी देवी के मुताबिक, गुरुवार देर शाम घरेलू बात को लेकर परिजनों के बीच तनातनी शुरू हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उसकी चचिया सास आपा खो बैठी और उसके पति वीरपाल को सरेआम भद्दी-भद्दी गालियां देने लगी। जब लक्ष्मी देवी ने बीच-बचाव करते हुए अपने पति के साथ की जा रही बदजुबानी का विरोध किया, तो चचिया सास का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
लाठी-डंडों से किया ताबड़तोड़ हमला, बहू को पीटा
आरोप है कि विरोध से तिलमिलाई चचिया सास ने तुरंत अपने परिजनों को मौके पर ललकार कर बुला लिया। इससे पहले कि लक्ष्मी देवी कुछ संभल पाती, हमलावरों ने लाठी-डंडों से उस पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। अचानक हुए इस जानलेवा हमले में पीड़िता खुद को बचा नहीं सकी और गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और बमुश्किल बीच-बचाव कराकर उसकी जान बचाई। ग्रामीणों को जुटता देख हमलावर अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
अस्पताल में मेडिकल, पुलिस बोली- होगी सख्त कार्रवाई
घटना के बाद पीड़िता सीधे थाने पहुंची और पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई। पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए घटनास्थल का मुआयना किया और घायल महिला को उपचार व डॉक्टरी परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कायमगंज भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया।
थाना प्रभारी का बयान:
मामले को लेकर थाना प्रभारी विनोद शुक्ल ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच और चिकित्सीय रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!
KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास
KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग
KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेत में घेरकर मौसा-भांजे पर बरसाए लाठी-फावड़े और सरिये, दोनों लहूलुहान!
KAIMGANJ NEWS –पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों पर हमले का आरोप, किसान यूनियन ने[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर सुलभ शौचालय में मिला युवक का शव, डेढ़ घंटे तक अंदर बंद रहने से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –शौचालय कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा खुलवाकर युवक को[...]
Nov