KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। अताईपुर जदीद गांव में गुरुवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि गांव के पास एक पक्ष के लोगों ने पांच भाइयों को घेरकर लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरातफरी मच गई। मारपीट में पांचों भाई घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कायमगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका मेडिकल परीक्षण कर उपचार शुरू किया।
घटना के बाद घायल पक्ष ने हमलावरों पर करीब डेढ़ लाख रुपये लूटने और फायरिंग करने का भी आरोप लगाया। एक घायल युवक को गोली लगने की बात भी कही गई। हालांकि क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने फायरिंग और लूट के आरोपों को गलत बताया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट का है।
बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद की शुरुआत पिछले महीने हुई थी। गांव निवासी विपिन ने गोला जाने के लिए दिलीप का ट्रैक्टर तय किया था। इसके एवज में उसने दिलीप को एक हजार रुपये बयाने के तौर पर दिए थे। बाद में विपिन ने किसी अन्य व्यक्ति का ट्रैक्टर ले लिया। इसके बाद उसने दिलीप से बयाने की रकम वापस मांगी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि पिछले माह विपिन पक्ष के लोगों ने दिलीप के साथ मारपीट कर दी थी। घटना में दिलीप घायल हुआ था। इस मामले में उसके भाई सुनील की ओर से विपिन समेत अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तभी से दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था।
गुरुवार शाम दिलीप अपने भाइयों के साथ मक्का बेचकर वापस गांव लौट रहा था। आरोप है कि गांव के समीप पहुंचते ही विपिन पक्ष के लोगों ने उन्हें घेर लिया। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, लाठी-डंडों और सरिया से हमला शुरू कर दिया गया। अचानक हुए हमले में चीख-पुकार मच गई। आरोप है कि इसी दौरान रुपये छीनने और फायरिंग करने की बात भी सामने आई।
मारपीट में सुनील, दिलीप उर्फ दीपू, जितेंद्र, गौरव और कन्हैयालाल घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कर उपचार किया। घायलों की ओर से जितेंद्र को गोली लगने का आरोप लगाया गया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की जांच मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर की जाएगी।
क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने बताया कि लूट और फायरिंग की बात गलत है। उनके अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद पूरे मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, पांच भाइयों को घेरकर लाठी-सरिया से पीटा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। अताईपुर जदीद गांव में गुरुवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा, यात्री प्रतीक्षालय को मिली आजादी
KAIMGANJ NEWS – मौके पर पहुंची पुलिस ने ठेले-दुकानें हटवाकर खाली कराया परिसर कायमगंज, फर्रुखाबाद।[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तंबाकू के ‘काले खेल’ पर प्रशासनिक सर्जिकल स्ट्राइक: कंपिल रोड पर धरा गया ट्रक, बिल में 225 बोरे—अंदर निकले 250
KAIMGANJ NEWS कागजों में हेराफेरी: 35 रुपये किलो का फर्जीवाड़ा, मंडी समिति ने तय किया[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 50वें सुंदरकांड पर सजा बाबा का भव्य दरबार, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS पानीपत के राजू हंस ने बांधा भक्ति का समां, छप्पन भोग और केक[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news हथियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक का शव मिलने से सनसनी
Farrukhabd news रेलवे लाइन किनारे अर्धनग्न हालत में मिला युवक का शव, पास पड़ा मिला[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news दिल्ली सल्तनत की राजधानी से मुगलों के रणक्षेत्र तक: 2500 साल का सीना ताने खामोश खड़ा है फर्रुखाबाद का शमशाबाद
Farrukhabd news गंगा किनारे दफन हैं सल्तनत के कई राज, राजा खोर के किले से[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीस साल पुराना यात्री प्रतीक्षालय बना ठेले वालों का अड्डा! चाट-पकौड़ी और पूड़ी-सब्जी के ठेलों ने घेरा इंतजार का ठिकाना, यात्री सड़क पर खड़े होने को मजबूर
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रेलवे रोड पर करीब तीन दशक पहले यात्रियों की सुविधा के[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news शमशाबाद में रातभर गुल रही बिजली, गर्मी-उमस ने छुड़ाए पसीने
Farrukhabd news 33 केवीए के केबल बॉक्स में फॉल्ट से तीनों फीडर ठप, अंधेरे में[...]
Sep