KAIMGANJ NEWS चुनाव के समय पार्टी कार्यों की व्यस्तता व स्वास्थ कारणों के चलते पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद नहीं आ सके अपने गृह क्षेत्र में मतदान करने

IMG 20240513 WA0146

Kaimganj news-उनकी पत्नी पूर्व विधायक लुइस खुर्शीद ने स्थिति स्पष्ट करते हुए यहां आकर डाला अपना वोट

-कांग्रेस द्वारा राम मंदिर पर ताला विवाद के संबंध में पूर्व विधायक लुइस खुर्शीद ने कहा कि भाजपा जानबूझकर भ्रामक प्रचार करने लगी है । चुनाव आयोग ले इसका संज्ञान
कायमगंज /फर्रुखाबाद 13 में 2024
आज चौथे चरण के मतदान में 40 लोकसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद में भी मतदान हुआ । कायमगंज विधानसभा क्षेत्र का गांव पितौरा पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का पैतृक गांव है । साथ ही लोकसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद से वे दो बार सांसद भी चुने गए । ऐसे में आज उनके द्वारा मतदान के लिए अपने गृह क्षेत्र में ना आने पर कुछ लोगों ने सवाल दागे । जिसकी स्थित स्पष्ट करते हुए यहां मतदान करने आई उनकी पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री का स्वास्थ्य कुछ खराब था ।इसी के साथ पार्टी कार्यों की व्यस्तता भी थी – जैसी आवश्यक चुनावी व्यस्तता के कारण वे आज यहां मतदान करने नहीं आ सके । पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने क्षेत्र में पहले से ही आकर इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया और आज अपने बेटे उमर खुर्शीद के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट भी डाला ।
इनसेट : –
मंदिर विवाद पर पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने प्रधानमंत्री के बयान को बताया भ्रामक
कायमगंज 13 मई
वोट डालने के बाद पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने मीडिया के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या मंदिर विवाद पूरी तरह शांत हो गया है । इसके बावजूद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर कटाक्ष कर रहे हैं ।कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो मंदिर में ताला लगवा देगी । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह बयान पूरी तरह अफवाहें फैलाने वाला तथा भ्रामक है । कांग्रेस ऐसा नहीं कर सकती । क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा कोर्ट के फैसले का सम्मान किया है । चुनाव आयोग को चाहिए कि वह प्रधानमंत्री के इस बयान का संज्ञान ले l बोट जिहाद के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेत्री ने कहा कि जिसने भी यह बयान दिया है उसी से इस संबंध में जाकर प्रश्न करो और उन्हीं से कहो कि वे संघर्ष करें ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes