अलग-अलग समय पर दो बच्चों की एंबुलेंस में ही गूंजी किलकारी

Picsart 23 01 26 12 43 00 325

कायमगंज / फर्रुखाबाद, 26 जनवरी 2023
अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही प्रसव पीड़ा से परेशान दो प्रसूताओं ने दिया शिशुओं को जन्म, दोनों के बेटा होने की सूचना पर उनके परिवार में दिखाई देने लगा खुशी का माहौल।

Picsart 23 01 25 13 33 52 451

Picsart 23 01 23 18 54 09 857

Picsart 23 01 23 17 37 24 537

कायमगंज क्षेत्र के गांव गंधियां निवासी शिवकुमार की 25 वर्षीय पत्नी रूमा को लेने एंबुलेंस 108 उनके गांव पहुंची । जहां से प्रसव पीड़ा से परेशान प्रसूता को आशा राजेश्वरी तथा परिवार की महिलाओं के साथ लेकर एंबुलेंस अस्पताल आ रही थी । रास्ते में गांव टिलियां के पास प्रसूता प्रसव पीड़ा से ज्यादा परेशान होने लगी। स्थिति बिगड़ती देख एंबुलेंस के ईएमटी शैलेश यादव तथा पायलट नरेंद्र कुमार ने आशा राजेश्वरी एवं महिलाओं की सहायता लेकर सुरक्षित प्रसव करा दिया ।

Picsart 23 01 25 14 24 14 803

Picsart 23 01 23 17 20 12 472

Picsart 23 01 23 17 22 02 188

Picsart 23 01 23 17 20 51 204

महिला ने शिशु के रूप में बेटे को जन्म दिया ।इधर कायमगंज क्षेत्र के ही गांव उलियापुर मजरा इजौर निवासी अंकित कुमार की 22 वर्षीय प्रसूता पत्नी दीपमाला जो पहली बार ही गर्भवती हुई थी ।अचानक तेज दर्द से परेशान होने लगी । सूचना पर एंबुलेंस 102 यहां पहुंची। दर्द से परेशान प्रसूता को लेकर एंबुलेंस गांव झब्बूपुर के पास ही पहुंची थी कि उसी समय प्रसूता प्रसव पीड़ा से ज्यादा परेशान होकर बेहोश सी होती दिखाई दी।

ads

ads

ads

स्थित बिगड़ती देख ईएमटी शैलेश यादव तथा पायलट नरेंद्र कुमार ने आशा अंजू वर्मा तथा परिवार की महिलाओं की सहायता से सुरक्षित प्रसव करा दिया । इस महिला ने भी पहले बच्चे के रूप में बेटे को ही जन्म दिया। सूचना मिलते ही इसके परिवार में भी लोग खुश नजर आ रहे थे। उधर अलग -अलग समय और स्थानों पर सुरक्षित प्रसव कराने के बाद दोनों प्रसूताओं को ईएमटी तथा पायलट ने लाकर कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक के अनुसार दोनों ही जच्चा – बच्चा स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes