कायमगंज / फर्रुखाबाद 1 सितंबर 2022
विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग तथा स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के गांव ममापुर के पास बगिया वाली मोड़ पर घेराबंदी करके छापा मारा। यहां से संयुक्त टीम ने चार लोगों को अप मिश्रित अवैध कच्ची शराब बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया ।पकड़े गए व्यक्तियों ने पूछताछ में, एक ने अपना नाम शिवनंदन उर्फ जी टी पुत्र जय वीर निवासी ममापुर बताया, जिसके पास से एक जरीकैन में 20 लीटर, वही इसी गांव के निवासी दूसरे ने अपना नाम करूं पुत्र देवी दयाल बताया इसके पास से भी 20 लीटर जरीकेन में भरी हुई अवैध शराब तथा तीसरे ने अपना नाम अमर पुत्र रामजीलाल बताया इसके पास से जरीकैन में भरी हुई 10 लीटर अवैध शराब एवं चौथे व्यक्ति ने अपना नाम शिवम पुत्र संजय निवासी सराय प्रयाग थाना सराय दौलत जिला कन्नौज बताया इसके पास से एक जरीकैन में भरी हुई 15 लीटर अवैध शराब बरामद हुई ।औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद अप मिश्रित अवैध कच्ची शराब बेचने वाले चारों लोगों का आबकारी अधिनियम के अंतर्गत चालान कर दिया गया।
वही कोतवाली कायमगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अपनी ही पुलिस चौकी कुआं खेड़ा क्षेत्र के गांव अजमतपुर से खानआलपुर को जाने वाले कच्चे मार्ग पर घेराबंदी करके जुआ खेल रहे 4 जुआरियों को गिरफ्त में लेने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस को आता देख चौकन्ने हुए दो जुआरी मौके से भाग गए। जबकि पुलिस ने जुए के फड़ से ही रंगे हाथों 2 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया । पकड़े गए जुआरियों में एक ने अपना नाम अरविंद पुत्र सुखबीर निवासी ग्राम मुरैठी थाना शमशाबाद बताया। इसके पास से जामा तलाशी में 8300 रुपए बरामद हुए। वही दूसरे ने अपना नाम कन्हैया लाल पुत्र धर्मवीर निवासी गांव भुकसिया बताया इसके पास से 1500 रुपए बरामद हुए। वही विछे कपड़े के फड़ पर से 1700 रुपए बरामद कर दोनों जुआरियों का चालान कर दिया गया।
इधर कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए क्षेत्र के गांव नगला बिलोना निवासी श्यामू पुत्र वीर सिंह जो अपने गिरोह का सरगना तथा इसी गिरोह के सक्रिय सदस्य अमित सक्सेना पुत्र महिमा चंद्र निवासी गांव सैंथरा एवं इसी गांव के सुरजीत पुत्र बल्ली पर गिरोह बंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अंतर्गत 3(1)में कोतवाली में अधिकारियों के निर्देश पर अभियोग पंजीकृत कराया। बताया गया कि इन शातिर किस्म के लोगों पर कोतवाली कायमगंज में ही 434/ 19, 420 ,60/63 63/65, अभियोग के साथ आईपीसी की धारा 147,148,149,323,353,504, 307, के अंतर्गत मामले दर्ज हैं। पुलिस इनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। यह गिरोह समाज में भय का कारण बनता जा रहा है । पुलिस के अनुसार यह शातिर लोग कॉपीराइट अधिनियम का उल्लंघन करके नकली शराब बनाने और बेचने का भी धंधा करते हैं । अब इनकी पुलिस को सरगर्मी से तलाश है। इन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास तेजी के साथ किया जा रहा है
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb