Kaimganj news–कायमगंज /फर्रुखाबाद
कुटीर उद्योग की तरह पनप रहा अपमिश्रत अवैध कच्ची देसी शराब बिक्री का धंधा क्षेत्र में थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस प्रयास करके आए दिन किसी न किसी को गिरफ्तार कर चालान की औपचारिकता का भी निर्वाह करती है। लेकिन वास्तव में इस अवैध जानलेवा धंधे को न जाने क्यों बंद नहीं करवा पा रही है। खैर जो भी हो आज पुलिस द्वारा मिली सूचना के अनुसार लगभग 2 दिन पूर्व 17 जुलाई को समय 5:40 बजे शाम को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर कायमगंज- फर्रुखाबाद मार्ग पर टेडी कोन नाम के स्थान से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताते हुए कहा कि यह इसी कोतवाली क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर का निवासी सोनू पुत्र दिनेश चंद्र सक्सेना है। जिसके पास से दौरान जामा तलाशी एक कट्टी प्लास्टिक की बरामद हुई। जिसमें अवैध देसी कच्ची शराब भरी हुई थी। वही दूसरे दिन पुलिस के अनुसार उसने नरसिंहपुर के ही निवासी विनोद(28) पुत्र दिनेश चंद्र सक्सेना को नरसिंहपुर पुलिया के पास से 20 लीटर की प्लास्टिक कट्टी में अवैध देसी कच्ची शराब सहित धर दबोचा। दोनों का आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत औपचारिकता पूर्ण करने के उपरांत चालान कर दिया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb