kaimganj news–मारपीट के मामले में कई क्राइम धाराओं सहित sc-st के अंतर्गत मुकदमा दर्ज

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news–कायमगंज / फर्रुखाबाद
कोतवाली कायमगंज के कस्बा मेंहदीबाग वार्ड नंबर 2( शिवाजी नगर) के भाजपा समर्थित सभासद उनके भाई से मोहल्ले के एक अजीब से मामले में चली आ रही खुन्नस को लेकर इसी मोहल्ले के निवासी कुछ लोगों से बीते दिन झगड़ा हुआ था। झगड़े में सभासद तथा उनके भाई को काफी चोटें आई थी। इस पर उन्होंने पुलिस को लिखित तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी। उस समय तो पुलिस ने उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया था। इसी बीच विरोधी पक्ष ने भी यह कहते हुए की सभासद उत्तम तथा उसके भाई प्रशांत कुमार ने उनके घर पर चढ़कर मारपीट की है ,पुलिस को तहरीर दी थी। दोनों की जांच के बाद पुलिस ने अग्रेतर कार्यवाही करने की बात कही थी । लेकिन मामला सभासद का सत्तापक्ष से जुड़ा होने के कारण दूसरे पक्ष का कहना है कि उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सभासद ने तहरीर में में कहा था कि उसके भाई को फर्रुखाबाद जाते समय रेलवे रोड मेरठ कोल्ड के सामने घेर कर विरोधी बेरहमी से मारपीट रहे थे। मैं बचाने पहुंचा तो मुझे भी घेर कर लाठी-डंडों तथा लोहे की रॉड एवं धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। उन्होंने इसके लिए मो० मेहंदीबाग निवासी किराएदार सुरजीत यादव तथा भवन स्वामी कौशल व सुनील पुत्रगण दुलारे सहित कुछ अन्य लोगों को जिम्मेदार ठहराया था । पुलिस ने तहरीर के आधार पर कौशल, सुनील ,सुरजीत तथा तीन अज्ञात के विरुद्ध आईपीसी की धारा 147,323,504,506,336 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम3(1)(द),3(1)(ध),3(2)(va) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes