Kaimganj news –लेखपालों की मनमानी – विद्युत – राशन . जमीन पर अवैध कब्जों आदि से संबंधित समाधान दिवस में आई117 शिकायतें

Picsart 24 02 21 06 29 25 183

Kaimganj news- नौ समस्याओं का हुआ निस्तारण
शेष शिकायतों पर जांच के आदेश
-कायमगंज /फर्रूखाबाद। प्रशासनिक अधिकारियों की लाख चेतावनी के बावजूद भी राजस्व विभाग के अधीन कार्यरत लेखपाल सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं । संभवतः इसी वजह से तमाम ग्रामों में अवैध कब्जा -जमीन की पैमाइश , ग्राम समाज की भूमि पर अनधिकृत रूप से कब्जेदारी के साथ ही बहुत सी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं । जिसका ताजा उदाहरण आज एक बार फिर सामने आया , आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस मे रियल टाइम खतौनी के अंश निर्धारण में अनियमितताओं के साथ ही बहुत बड़े पैमाने पर की गई हेरा फेरी की शिकायत की गई। फरियादी ने लेखपाल पर आरोप लगाए है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में हुआ। फरियादियों में कंपिल के गांव नारायणपुर के सोनपाल ने कहा क्षेत्रीय लेखपाल ने बिना जांच पड़ताल के रियर टाइम खतौनी में गलत अंश दर्ज कर दिया है। कंपिल के ही गांव कमरुद्दीननगर निवासी ब्रजभान ने फरियाद की गांव का एक व्यक्ति 400 बीघा ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा किए हुए था। आठ माह पहले एसडीएम ने कब्जा मुक्त किया गया था। आरोपित ने फिर से कब्जा कर लिया है। इस मामले में लेखपाल की भूमिका भी संदिग्ध है। उसने उल्टा उसके खिलाफ ही थाने में प्रार्थना पत्र दे दिया। शमसाबाद के मोहल्ला टिकुरिया निवासी दिनेश कैंसर पीड़ित है। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में खाता बंद कर दिया गया है। वह रुपए की निकासी नहीं कर पा रहा है। इससे वह समय पर दवाईया नहीं खरीद पा रहा है। हंसापुर गोराई निवासी गिरन्दर सिंह ने प्रार्थना पत्र में कहा आंगनबाड़ी कार्यकत्री धात्री महिलाओं के राशन बाहर बेच रही है। कंपिल मेदपुर निवासी निराशा देवी ने कहा उसके साथ नाली की सफाई को लेकर मारपीट की गई थी । जिसमें पुलिस ने अभी तक मुकद्दमा दर्ज किया है। बखतेरा के उदयचंद्र ने फरियाद की और कहा गांव का ट्रांसफार्मर फुंकने से किसानों के खेतों की सिचाई नहीं हो पा रही है। इससे सभी परेशान है। बरझाला निवासी दफेदार ने फरियाद की उसके पुत्रों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और उसकी जगह को जबरिया अपने नाम कराना चाहता है। इस दौरान एडीएम ने राजस्व कर्मियों को निर्देश दिए गांव – गांव जाकर पीएम चाइल्ड केयर फंड योजना के बारे में बताएं। उन्होंने बताया इस योजना के तहत घर के मुखिया का यदि निधन या किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है, तो इस योजना के तहत 18 साल तक परिवार के दो बच्चों को चार – चार हजार रुपए प्रतिमाह व यदि वे आगे भी उच्च शिक्षा करता है तो 21 साल तक चार – चार हजार रुपए मिलेंगे। इस दौरान 117 शिकायती पत्र आए । जिसमें 9 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष108 शिकायतें जांच कर समय रहते निस्तारित करने का निर्देश दे संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सौंप दिए गए । समाधान दिवस में एसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा, सीओ सतेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार मनीष वर्मा, सृजन कुमार, अनवर हुसैन, एसडीओ विद्युत शमीम अंसारी आदि अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes