KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से प्रशासन बेख़बर
कायमगंज /फर्रुखाबाद
विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच कायमगंज क्षेत्र के गांव अताईपुर के मोहल्ला पाल में हकीकत बदहाल है। बीते तीन महीनों से यह इलाका बुनियादी समस्याओं और प्रशासनिक उपेक्षा का दंश झेल रहा है। मुख्य मार्ग की नाली को खनन माफियाओं ने मिट्टी डालकर पूरी तरह पाट दिया, नतीजा—पूरी गली जलमग्न, आवागमन ठप और जनजीवन बेहाल।
बजबजाती नालियां, सड़ता पानी और घुटन भरी ज़िंदगी
नाली बंद होते ही जलनिकासी ध्वस्त हो गई। गलियों में बदबूदार, सड़ा हुआ पानी जमा है, जिसकी तीखी दुर्गंध से घरों में बैठना दूभर हो गया है। ऊपर से मच्छरों का प्रकोप—डेंगू और मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियां देते लगीं दस्तक अन्य रोगों का खतरा सिर पर मंडरा रहा है। बुजुर्गों और बच्चों की सेहत पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।
=खनन माफियाओं की मनमानी, शिकायतों पर ‘सन्नाटा’ =
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि खनन माफियाओं ने अपनी सुविधा के लिए नाली को पाट दिया और विरोध करने पर किसी स्तर पर सुनवाई नहीं होती। शिकायतें कागज़ों में दबी रहीं, समाधान ज़मीन पर नदारद।
=प्रधान व प्रशासन पर फूटा गुस्सा =
ग्रामीणों में ग्राम प्रधान और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त रोष है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत की गई, मगर प्रधान ने आंखें मूंद रखी हैं। यह बेरुखी अब सब्र की सीमा तोड़ चुकी है।
= दी चेतावनी – समाधान नहीं तो तहसील का घेराव =
ग्रामीणों का दो टूक कहना है— कि
“तीन महीने से नरक जैसी जिंदगी जी रहे हैं। न प्रधान सुनते हैं, न अधिकारी। अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो तहसील का घेराव किया जाएगा।”
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और उच्चाधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है—नाली से मिट्टी हटाई जाए, जलनिकासी बहाल हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि गांव को किसी महामारी की चपेट में आने से बचाया जा सके।
अब सवाल साफ है: कि – क्या विकास सिर्फ़ काग़ज़ों तक सीमित रहेगा, या ज़मीन पर भी उतरेगा? अब सभी की नज़रें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb