Ghar me ghuskar marpeet ka aarop
कायमगंज / फर्रुखाबाद 14 दिसंबर 2022
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद निवासी फकीरेलाल पुत्र रामस्वरूप ने धारा 156( 3) सीआरपीसी के अंतर्गत न्यायालय के आदेश पर अपने ही गांव के 6 लोगों को आरोपी बनाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है । दर्ज कराए मुकदमे में दिए गए विवरण के अनुसार कहा गया है कि उसका छोटा बेटा दिनेश दीपावली वाले दिन बाजार से घर वापस लौट रहा था।

रास्ते में उसे रिंकू पुत्र रामचंद्र ने रोका और मेरे बेटे से जुआ खेलने के लिए रुपए मांगे। मना करने पर रिंकू जबरदस्ती रुपए छीनने लगा। संयोग से उसी समय मेरी बेटी रोशनी वहां पहुंच गई । उसने बीच बचाव किया।धक्का लगने से रिंकू वही जमीन पर गिर पड़ा। जिससे उसके माथे पर हल्की सी चोट आ गई और मौका पाकर मेरा बेटा तथा बेटी वहां से भागकर घर आ गए। इतने में रिंकू अपने घर पहुंचा। कुछ ही देर बाद रिंकू उसका भाई सुमित तथा उसका पिता रामचंद्र बहिन लक्ष्मी एवं रेनू तथा रिंकू की पत्नी सभी लोग लाठी-डंडों से लैस होकर मेरे घर आ धमके। सभी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए भद्दी -भद्दी गालियां दी। आरोप है कि विरोध करने पर इन सभी लोगों ने मुझे तथा मेरी विवाहित बेटी रोशनी एवं पत्नी फूल देवी को डंडों तथा बेल्टों से मारा पीटा। मारपीट कर इन लोगों ने भेरी बेटी का मंगलसूत्र खींच कर तोड लिया। इतना ही नहीं बेटी के बाल पकड़कर घसीटते हुए यह लोग उसे अपने घर खींच ले गए। जहां एक बार फिर उसकी बेरहमी से पिटाई की जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई।

पीड़ित का कहना है कि मामले की शिकायत करने वह कोतवाली कायमगंज गया था। लेकिन कोतवाली पुलिस ने उसकी फरियाद नहीं सुनी। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक को लिखित प्रार्थना पत्र प्रेषित कर न्याय की गुहार लगाई, फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई । मामले की गुहार पीड़ित द्वारा न्यायालय में लगाए जाने के बाद न्यायालय आदेश पर उक्त सभी 6 आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 147, 452 ,323, 427, 504 एवं अनुसूचित जाति एवं अनु० जनजाति नृशंषता निवारण अधिनियम की धारा 3 (1) व 3 (2 )va के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट =जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
जीएसटी सर्वे छापे(GST Survey Raid) का कड़ा विरोध कर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन
-
उत्तर प्रदेश के स्थानीय नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना पर लगी रोक के बाद 14 दिसंबर को फिर होगी हाई कोर्ट में सुनवाई
-
भारत जोड़ो पैदल यात्रा का कायमगंज पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत(Bharat Jodo Yatra)
-
शिक्षक नेताओं ने बीएसए (BSA) को ज्ञापन सौंप की समस्या निराकरण की मांग
-
कूडा डालने के विवाद में किया मारपीट (Maarpeet) कर घायल
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb