KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
दुकान गोलक से जबरदस्ती पैसे निकालने का प्रयास करने वाले को रोकने पर उसके द्वारा की गई हरकत की दुकानदार ने पुलिस से शिकायत की है । कायमगंज नगर के पास बसे गांव याहियापुर निवासी फैजान पुत्र मुस्तकीम ने दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी रेलवे क्रॉसिंग पितौरा के पास खाने पीने की वस्तुएं बेचने की दुकान है । उसके अनुसार आज समय लगभग दोपहर 12:10 बजे उसके पिता मुस्तकीम दुकान पर थे । उसी समय दुकान के पड़ोस में बसे गांव पितौरा का निवासी रिंकू पुत्र शेरसिंह दुकान पर आया और उसने उसके पिता से केवल ₹10 का सामान खरीदा और ₹500 का नोट दिया । उसके पिता ने कहा कि मेरे पास खुले पैसे नहीं हैं । आप कहीं से खुले पैसे लाकर दे दो । इसी बात पर रिंकू उसके पिता को भद्दी – भद्दी गालियां देने लगा । मना करने पर बह झगड़ा फसाद पर उतारू हो गया ।गालियां देते हुए रिंकू उसकी दुकान पर रखी गोलक की तरफ दौड़ा । शिकायतकर्ता का कहना है कि तब तक वह खुद दुकान पर पहुंच गया । रिंकू द्वारा की जा रही हरकतों का विरोध किया । इस पर उसने वहीं दुकान के पास पड़े ईंट के टुकड़े फेंक कर मारना शुरू कर दिया, साथ ही धमकी दी कि अब देखें कल से दुकान तुम कैसे खोलोगे । पीड़ित का कहना है कि उसने तत्काल डायल पुलिस 112 को सूचना दी । सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची । लेकिन पुलिस के आने से पहले वह व्यक्ति धमकी देता हुआ मौके से भाग गया ।भयभीत दुकानदार ने भविष्य में आरोपी द्वारा कुछ भी खतरा उत्पन्न करने की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने की गुहार लगाई है ।
वही आरोपी रिंकू ने पुलिस को बताया की₹2 के खातिर इन लोगों ने पहले तो मेरे साथ गाली-गलौज की इसके बाद उन्होंने मारा पीटा जिसके निशान मेंरी पीट पर बने हुए हैं पुलिस दोनों युवकों को कोतवाली ले गई।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb