कल से करेंगे अधिवक्ता कलम बंद हड़ताल ,मिलने लगा दूसरे संगठनों का भी समर्थन, फूंकेंगे सीओ कायमगंज का पुतला

Picsart 23 02 01 17 53 00 473

कल से करेंगे अधिवक्ता कलम बंद हड़ताल ,मिलने लगा दूसरे संगठनों का भी समर्थन, फूंकेंगे सीओ कायमगंज का पुतला
कायमगंज / फर्रुखाबाद ,1 फरवरी 2023
कायमगंज बार एसोसिएशन द्वारा 20 जनवरी से पुलिस के विरुद्ध आंदोलन जारी है। आज अधिवक्ताओं की बैठक में निर्णय लिया गया कि वे कल से आंदोलन को और तेज करते हुए कलम बंद हड़ताल करेंगे।
जिस समय अधिवक्ताओं की बैठक चल रही थी। उसी समय अलीगंज बार अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा तथा उनके साथ ही अनिल कुमार अवस्थी सचिव ,कोषाध्यक्ष महेंद्र पाल कश्यप, रामकृष्ण चतुर्वेदी तथा धीरज सिंह कायमगंज न्यायालय परिसर मेंधरना स्थल पर पहुंचे, और उन्होंने अपना समर्थन देते हुए चल रहे धरने पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि बार एसोसिएशन अलीगंज, कायमगंज अधिवक्ताओं के साथ है। इसके अलावा अधिवक्ताओं को समर्थन देने के लिए रेवेन्यू बार एसोसिएशन कायमगंज ने भी स्पष्ट घोषणा कर दी है। वही भारतीय किसान यूनियन के मुन्ना लाल सक्सेना ने भी अपना समर्थन देते हुए दरी पर बैठ गए। बताते चलें पिछली 20 जनवरी से अधिवक्ताओं तथा पुलिस में आर पार की लड़ाई अब उग्र रूप लेते हुए कलम बंद हड़ताल तक पहुंच गई है। अधिवक्ताओं की मांग है कि वह कंपिल एसएचओ का यहां से स्थानांतरण करें। जबकि पुलिस द्वारा जो वार्ता की गई है। उसमें दोषी एक दरोगा को हटाने की बात कही गई है। जिसको लेकर अधिवक्ता सहमत नहीं हुए और आज एक आपात बैठक करते हुए कलम बंद हड़ताल की घोषणा कर दी। इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन, अलीगंज बार एसोसिएशन के अलावा एटा, जलेसर के भी अधिवक्ताओं ने अपना समर्थन कायमगंज न्यायालय में धरना प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं को दिया है। इस संबंध में बार एसोसिएशन अध्यक्ष राघव चंद शुक्ला ने बताया कि अलीगंज बार एवं कायमगंज भारतीय किसान यूनियन के अलावा और भी तहसीलों के अधिवक्ताओं ने समर्थन देने की बात कही है । हमारी कल से कलम बंद हड़ताल शुरू हो जाएगी। कल से लडाई को और गति देते हुए सीओ कायमगंज का पुतला फूंका जायेगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes