Kaimganj news कायमगंज/फर्रुखाबाद 27 मई 2023 कायमगंज तहसील में हो रहे भ्रष्टाचार से परेशान अधिवक्ताओं ने तहसील सभागार में बैठक कर भ्रष्टाचार को लेकर कई बिंदुओं पर विचार विमर्श कर रणनीति तैयार की। अधिवक्ताओं ने कहा कि अगर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार समाप्त नहीं हुआ तो किया जाएगा बड़ा आंदोलन। बताते चलें की तहसील कायमगंज में भ्रष्टाचार का मामला कोई नया नहीं है आए दिन कोई ना कोई अधिकारी एवं राजस्व कर्मियों पर आरोप लगते रहते हैं । कई राजस्व अधिकारियों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर रिश्वत लेते वायरल हुए हैं नवनिर्वाचित अधिवक्ता कमेटी द्वारा शनिवार को भ्रष्टाचार को लेकर लामबंद होते हुए तहसील सभागार में बैठक कर रणनीति तैयार की जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी राजस्व कर्मी द्वारा स्थलीय निरीक्षण के नाम पर वादकारियों को परेशान नहीं करने दिया जाएगा। वहीं राजस्व कर्मियों द्वारा अपनी शिकायतों का निस्तारण करने के लिए फरियादियों को परेशान करना अनुचित है किसी भी कीमत पर फरियादियों से धन उगाही नहीं करने दी जाएगी। यदि किसी भी राजस्व कर्मी द्वारा फरियादी के साथ धन उगाई का मामला संज्ञान में आता है तो अधिवक्ता उसके विरुद्ध आंदोलनरत होंगे । इसके अलावा निवर्तमान एसोसिएशन चार्ज वह अग्रिम कार्यवाही नवीन वार के संचालन तथा कार्य प्रवासी तथा आय के संबंध में विचार विमर्श किया गया। पुस्तकालय एवं वाचनालय के निर्माण के संबंध में कार्यवाही की बात कही गई। वही न्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वेश्वर दयाल यादव महासचिव अवनीश गंगवार सहित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कई बिंदुओं पर चर्चा कर रणनीति तैयार की। उन्होंने तहसील प्रशासन को स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में अगर इसी तरह धन् उगाई होती रही तो अधिवक्ता संघ पूरी तरह से इसका विरोध करते हुए बड़ा आंदोलन करेगी। इस अवसर पर अध्यक्ष विशेश्वर दयाल यादव के अलावा सचिव अवनीश गंगवार कैलाश चंद्र आर्य अनोखेलाल शाक्य प्रदीप यादव इंद्रेश गंगवार चंद्रशेखर वर्मा अरविंद सिंह गंगवार सुभाष चंद्र सक्सेना बलवीर सिंह जुनेद खान के अलावा अधिवक्ता निर्दोष गंगवार लज्जाराम वर्मा मोहित गंगवार अनीश खान माधव शुक्ला नितिन शर्मा प्रदीप कुमार कर्मवीर यादव सहित भारी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb