कायमगंज/ फर्रुखाबाद 29 जून 2022
देश में धार्मिक उन्माद फैलाने वाले लोग अपने मंसूबों में कामयाब ना हो सके । इसके लिए प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना नजर आ रहा है। कायमगंज सहित जनपद के सभी कस्बों में आज प्रशासन सतर्क नजर आ रहा था । नूपुर शर्मा तथा नवीन जिंदल के बयानों से पैदा हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है । कोई इनके पक्ष में तो कोई विपक्ष में आकर बिना सोचे समझे कुछ भी कहने अथवा करने को तैयार हो रहा है । ऐसी स्थिति में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उदयपुर राजस्थान की घटना को लेकर सीओ सोहराब आलम, कोतवाली प्रभारी संजय कुमार मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ नगर भ्रमण पर निकले। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च किया । राजस्थान के उदयपुर में सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट डाली गई थी। जिसको लेकर वहां प्रदर्शन भी हुआ था । इसके तुरंत बाद ही पोस्ट डालने वाले के पिता की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर पूरे देश में इस समय विरोध प्रदर्शन चल रहा है । इसी को लेकर आज कायमगंज में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च ,शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया गया। पुलिस तथा प्रशासन किसी भी कीमत पर किसी भी अनहोनी घटना के लिए पहले से ही पूरी तरह सतर्क और सजग दिखाई दे रहा है । ऐसे में यदि किसी ने गलती दोहराने की कोशिश की तो शायद उसे अपनी गलती के लिए पछताना पड़ सकता है । प्रशासन ने आम लोगों से कहा है कि बे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें । यदि कोई अफवाह फैलाता है तो उसकी सूचना प्रशासन को दें। जिससे कि अफवाह फैलाने वाले को उसके किए गए गुनाह की सजा मिल सके और आम आदमी अमन चैन से रहते हुए अपना कामकाज कर सके।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb