KAIMGANJ NEWS अधिकारियों से फोन पर प्रतिउत्तर में अभद्रता करने वाले पंचायत सहायक को एडीएम ने दिया निलंबित करने का आदेश

Picsart 24 10 05 15 01 04 449

KAIMGANJ NEWS -क्रॉप सर्वे में लगे सहायक को मोबाइल लोकेशन से पुलिस पूछताछ के लिए एडीएम के सामने लेकर आई
– स्पष्टीकरण के बाद कडी फटकार तथा अंतिम चेतावनी दे दिया सुधरने का मौका
कायमगंज /फर्रुखाबाद 5 अक्टूबर 024
तहसील सभागार में एडीएम सुभाष चन्द्र प्रजापति जनसमस्याएं सुन रहे थे ।

Picsart 24 10 05 16 10 26 986
उसी समय ब्लाक कायमगंज के गांव रानीपुर गौर में क्रॉप सर्वे कर रहे पंचायत सहायक प्रीतेन्द्र से ज्वांइट वीडियो मनीराम शाक्य ने फोन कर कार्य प्रगति की जानकारी देने के लिए कहा – इस पर सहायक ने उनसे अनुशासन हीनता करते हुए तल्ख लहजे में जबाव दिया । सही उत्तर ना मिलने पर श्रीशाक्य ने वीडियो उपेन्द्रकुमार को अवगत कराया । किन्तु पंचायत सहायक ने वीडियो को भी उसी तरह की भाषा का प्रयोग कर कुछ भी बताने से इंकार कर दिया । शायद कॉप सर्वे की जानकारी अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर ली जा रही थी । उनके पूछने पर संयुक्त वीडियो व वीडियो ने संक्षेप में सहायक की तल्खी भरी टिप्पडी बताते हुए उसका फोन नं० दे दिया । दिए गए नम्बर पर फ़ोन कर एडीएम श्रीप्रजापति ने पंचायत सहायक से बात करने का प्रयास किया । किन्तु सहायक ने फिर एक बार उसी अंदाज में उत्तर दे एडीएम को भी हतप्रभ कर दिया । उसके उत्तर तथा अनुशासनहीनता को गंभीरता से ले एडीएम ने सहायक को निलंबित करने का मौखिक आदेश दे । लोकेशन के आधार पर उसे गिरफ्तार कराने के लिए पुलिस को भेजा । पुलिस ने थोडी ही देर में पंचायत सहायक प्रीतेन्द्र को लाकर एडीएम के सामने खड़ा कर दिया । जहां बेहद परेशान दिखाई दे रहे सहायक को कडी फटकार के साथ चेतावनी देते हुए कहा कि तुम्हें अभी सस्पेंड कर सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जा सकती है । यह सुनते ही रुँधे गले से उसने कहा कि साहब मैं बीमार चल रहा हूँ । तबियत ठीक नहीं है । ऊपर से क्रॉप सर्वे का कार्य गर्मी में करना पड़ रहा है । जिसकी वजह से मेरा दिमाग चकरा गया था । और मैं यह गलती कर बैठा किन्तु भविष्य में कभी ऐशा नहीं होगा । इस पर उसे कड़ी फटकार व कठोर चेतावनी दे सुधर जाने का अंतिम मौका दे अपर जिलाधिकारी ने निलंबन आदेश देने की कार्रवाई स्थगित कर दी ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes