KAIMGANJ NEWS -क्रॉप सर्वे में लगे सहायक को मोबाइल लोकेशन से पुलिस पूछताछ के लिए एडीएम के सामने लेकर आई
– स्पष्टीकरण के बाद कडी फटकार तथा अंतिम चेतावनी दे दिया सुधरने का मौका
कायमगंज /फर्रुखाबाद 5 अक्टूबर 024
तहसील सभागार में एडीएम सुभाष चन्द्र प्रजापति जनसमस्याएं सुन रहे थे ।
उसी समय ब्लाक कायमगंज के गांव रानीपुर गौर में क्रॉप सर्वे कर रहे पंचायत सहायक प्रीतेन्द्र से ज्वांइट वीडियो मनीराम शाक्य ने फोन कर कार्य प्रगति की जानकारी देने के लिए कहा – इस पर सहायक ने उनसे अनुशासन हीनता करते हुए तल्ख लहजे में जबाव दिया । सही उत्तर ना मिलने पर श्रीशाक्य ने वीडियो उपेन्द्रकुमार को अवगत कराया । किन्तु पंचायत सहायक ने वीडियो को भी उसी तरह की भाषा का प्रयोग कर कुछ भी बताने से इंकार कर दिया । शायद कॉप सर्वे की जानकारी अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर ली जा रही थी । उनके पूछने पर संयुक्त वीडियो व वीडियो ने संक्षेप में सहायक की तल्खी भरी टिप्पडी बताते हुए उसका फोन नं० दे दिया । दिए गए नम्बर पर फ़ोन कर एडीएम श्रीप्रजापति ने पंचायत सहायक से बात करने का प्रयास किया । किन्तु सहायक ने फिर एक बार उसी अंदाज में उत्तर दे एडीएम को भी हतप्रभ कर दिया । उसके उत्तर तथा अनुशासनहीनता को गंभीरता से ले एडीएम ने सहायक को निलंबित करने का मौखिक आदेश दे । लोकेशन के आधार पर उसे गिरफ्तार कराने के लिए पुलिस को भेजा । पुलिस ने थोडी ही देर में पंचायत सहायक प्रीतेन्द्र को लाकर एडीएम के सामने खड़ा कर दिया । जहां बेहद परेशान दिखाई दे रहे सहायक को कडी फटकार के साथ चेतावनी देते हुए कहा कि तुम्हें अभी सस्पेंड कर सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जा सकती है । यह सुनते ही रुँधे गले से उसने कहा कि साहब मैं बीमार चल रहा हूँ । तबियत ठीक नहीं है । ऊपर से क्रॉप सर्वे का कार्य गर्मी में करना पड़ रहा है । जिसकी वजह से मेरा दिमाग चकरा गया था । और मैं यह गलती कर बैठा किन्तु भविष्य में कभी ऐशा नहीं होगा । इस पर उसे कड़ी फटकार व कठोर चेतावनी दे सुधर जाने का अंतिम मौका दे अपर जिलाधिकारी ने निलंबन आदेश देने की कार्रवाई स्थगित कर दी । ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug