कायमगंज / फर्रुखाबाद 9 अगस्त 2022
जनता लाइट हाउस शोरूम के मालिक कन्हैया लाल गुप्ता पुत्र स्व० फूलचंद निवासी लोहाई बाजार कायमगंज ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि आज दिनांक 9 अगस्त को समय लगभग 5:30 बजे मेरा ड्राइवर शमशाबाद से वसूली करके वापस आ रहा था। उसके पास थैले में 3,50,000 रुपए वसूली वाले नकदी थी। आरोप है कि जब ड्राइवर कायमगंज टीपी चौराहा से आगे बाईपास, कंपिल मार्ग पर स्थित लक्ष्मीनारायण गोदाम के सामने पहुंचा ।
उसी समय अज्ञात लोगों ने उसके वाहन के आगे टाटा स्पेशियो कानपुर जनपद के नंबर वाली गाड़ी लगाकर ओवरटेक किया। ओवरटेक करके उसकी पिक अप को रोक लिया और कार से 6 – 7 लोग नीचे उतर कर आए। इसके अलावा उनके बाइक से 4 साथी और आ गए । इन सभी लोगों ने मेरे ड्राइवर व हेल्पर को मारपीट कर रुपयों से भरा थैला लूट लिया और गाड़ी लेकर भाग निकले ।टाटा स्पेसियो कार का नंबर यूपी 78 बीटी 6811बताते हुए कन्हैया लाल ने कहा कि मौके पर मौजूद भीड़ ने पीछा करके गाड़ी को सीपी तिराहे के पास जाकर पकड़ लिया। जहां से दो लोग भी पकड़ में आ गए। बाकी लोग कन्हैयालाल के अनुसार रुपयों से भरा थैला लेकर मौके से भागने में सफल रहे। उधर जिन लोगों पर लूट का आरोप लगाया जा रहा है।
उनका कहना है कि वे अपनी गाड़ी से ताजिया देखने बच्चों को लेकर आए थे। ट्रांसपोर्ट चौराहे के पास से कुछ फल आदि खरीदने चले आए ।जहां भीड़ के कारण गाड़ी सड़क पर रुकी थी । उसी समय कन्हैया लाल गुप्ता का चालक पिकअप लेकर आया और साइड मांगने लगा। गाड़ी हटाकर साइड देने में कुछ देर हो गई। इस पर इन लोगों ने गाड़ी में बैठे बच्चों को धमका कर मारा पीटा। इसी बात को लेकर नोकझोंक के साथ कुछ झगड़ा हुआ। उससे भयभीत होकर बे गाड़ी लेकर मौके से किसी तरह बचकर अपने गांव अताईपुर जाने के लिए सीपी तिराहा की तरफ निकल गए थे। जहां से होकर गांव मुडौल के रास्ते नकाशा वाली बगिया से होकर जाना चाहते थे। लेकिन इन लोगों ने पीछा करके सीपी तिराहे के पास पकड़ लिया और धमका कर बुरी तरह पिटाई कर दी ।
आरोप को निराधार बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने लूट नहीं की है और ना ही लूट हुई है। इन्होंने ही मारा पीटा और उल्टा लूट का आरोप उनके ऊपर लगाया जा रहा है। इस संबंध में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले को देखने और समझने का प्रयास करने के बाद कहा कि लूट का मामला पूरी तरह संदिग्ध है । बात केवल गाड़ी को साइड देने पर झगड़ा होने की प्रथम दृष्टया सामने आ रही है। फिर भी जांच के बाद यदि सही मामला होगा तो कार्यवाही की जाएगी ।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb