दहेज हत्या का आरोप लगा, मृतका के पिता ने कराई रिपोर्ट दर्ज

Picsart 23 03 14 14 03 01 209

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 30 मार्च 2023
मामला कोतवाली कायमगंज के गांव अताईपुर जदीद का बताया जा रहा है। जहां एक महिला दहेज की वेदी पर न्योछावर हो गई। घटना के संबंध में जनपद शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर के गांव सरैया बानगांव निवासी रामकिशोर पुत्र रामवीर ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसने अपनी बेटी अंजलि की शादी लगभग 4 वर्ष पहले अताईपुर जदीद निवासी उमेश पुत्र रामअवतार के साथ इनकी मांग के अनुरूप दो लाख रुपया नकद, सोने की चैन तथा अंगूठी सोने की आदि सामान देकर की थी। उस समय वह इनकी मांग के अनुसार इन्हें पल्सर बाइक नहीं दे सका था । जिसे देने के लिए दबाव बनाते हुए मेरी बेटी के पति उसके मामा राजीव, बहनोई राजकुमार व परिवार के अन्य सदस्यों ने उसकी बेटी को प्रताड़ित किया । इसकी शिकायत मेरी बेटी ने मुझसे की। मैंने आकर समझाया बुझाया। लेकिन दहेज के भूखे इन लोगों ने पिछली शाम लगभग 7:30 बजे उसकी बेटी को फिर एक बार बेरहमी से मारा पीटा। अक्सर फोन पर मैं अपनी बेटी की खैर खबर लेता रहता था। उस दिन भी मैंने ऐसा ही किया। लेकिन मेरी बेटी की फोन पर आवाज सुनाई नहीं दी। घबराकर में उसकी ससुराल आया। रात के 11:00 बजे जब वहां पहुंचा तो मेरी बेटी जो लगभग 4 माह की गर्भवती थी, मुझे मरी पड़ी मिली। पीड़ित की तहरीर पर उक्त आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 498A, 304B तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम 3व4 के अंतर्गत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया।

इनसेट:- दो बच्चों की मां बन चुकी महिला भी हो रही दहेज प्रताड़ना का शिकार-
कायमगंज, 30 मार्च 2023
कहा जाता है कि लालची का लालच कभी छूटता नहीं। ऐसा ही मामला एक बार फिर दहेज प्रताड़ना के मामले में सामने आता हुआ दिखाई दिया । घटना कस्बा कायमगंज के मोहल्ला गंगादरवाजा स्थित शिवाला भवन की बताई जा रही है। यहां के निवासी प्रतिष्ठित समाजसेवी सुरेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसने अपनी बेटी की शादी कायमगंज के मोहल्ला नुनहाई निवासी शशांक गुप्ता पुत्र जयपाल गुप्ता के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सामर्थ्य अनुसार दान दहेज देकर लगभग 10 वर्ष पहले की थी ।उनके अनुसार शादी में लगभग 25लाख रुपया खर्च किया। लेकिन बेटी के ससुराली संतुष्ट नहीं हुए। ससुराली जन मेरी बेटी को आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे और यह सब लोग मेरी पूरी जायदाद अपने नाम कराने के साथ ही 10लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। सामाजिक पंचायत में फैसला भी हो गया। इसके बाद मेरी बेटी ने एक पुत्र और एक पुत्री को जन्म दिया। किंतु दहेज लोभी ससुराली दहेज की मांग के लालच में अपनी मांग पर अडे रहे । आरोप है कि एक दिन अभी हाल ही में इन सभी लोगों ने शिवाला भवन पहुंचकर फिर दहेज की मांग करते हुए दूसरा विवाह करने की धमकी दी और मेरी बेटी को बेरहमी से मारने पीटने लगे। उसकी चीख-पुकार सुनकर मैं तथा वहां मौजूद कुछ लोगों ने जैसे- तैसे बीच-बचाव कर अपनी बेटी को बचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति शशांक गुप्ता, ससुर जयपाल गुप्ता, परिवारी कमलेश गुप्ता, राखी गुप्ता के विरुद्ध आईपीसी की धारा 498a 323 504 506 452 एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 व 4 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes