Kaimganj news–*फर्रुखाबाद/कायमगंज
आज गणपति मूर्ति विसर्जन शोभा यात्रा नगर में धूमधाम से निकल जा रही थी । जिसमें खुशी में झूमते हुए कुछ युवा आतिशबाजी छुडा रहे थे । एक युवक ने आतिशबाजी का गोला दागा । जल्दबाजी में गोला चलाने वाला युवक संभाल नहीं सका ।सामने खड़े एक युवक के गोला पैर में जा लगा । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । वहां मौजूद कुछ लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में ले जाकर भर्ती कराया । जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया । मिली जानकारी के अनुसार नगर से सटे गांव घसिया चिलौली निवासी सूरज कोरी पुत्र सन्नू कायमगंज नगर में गणेश मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा के समय आतिशबाजी चला रहा था । शोभायात्रा में एक अन्य युवक ने जैसे ही आतिशबाजी का गोला दागा वैसे ही चले हुए गोले का मुँह सामने खड़े सूरज की ओर घूम गया । गोला तेज आवाज के साथ उसके पैर में जा धंसा। घटना के वाद वहां भगदड़ मच गयी। घायल को गंभीर अवस्था में सरकारी अस्पताल कायमगंज ले जाया गया । जहां से उसे डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया । किसी भी जुलूस या अन्य कार्यक्रम में खतरनाक आतिशबाजी चलाना मना है । क्योंकि इसकी परमीशन ही सही एवं शान्ति पूर्ण ढंग से आयोजन करने की शर्त पर दी जाती है । लेकिन ज्यादा उत्साह में बगैर समझदारी के आतिशबाजी चलाना इतना खतरनाक साबित होगा । इसका शायद शोभायात्रा मेंआतिशबाजी चलाने वालों को अनुमान ही नहीं रहा होगा । वे भूल गए की इस तरह के कार्य करने से किसी की जान पर भी आ सकती है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb