Kaimganj news –सल्ल्लाहो अलैहि वसल्लम योमे पैदाइश के मुबारक मौके पर जुलूस निकाल पेश की खिराज – ए – अकीदत

Picsart 23 09 28 23 40 16 841

Kaimganj news –कायमगंज/ फर्रुखाबाद । ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर इस्लाम के मानने वालों के पर्वों में महापर्व जश्ने ईद – मिलादुन्नबी के पुरखुलूस मौके पर आज मुस्लिम परिवारों ने अपने घरों को साफ करके करीने से सजाया । नए-नए कपड़े पहनकर अपने-अपने घरों से तैयार किए गए मीठे पकवान तक्सीम किए । जगह-जगह भंडारे आयोजित किए गए । साथ ही लोगों ने गरीबों मिस्कीनो यतीमो को कपड़े आनाज रुपया पैसा दान कर नवी सल्ल० के बताये मार्ग का अनुसरण किया । क्योंकि पैगंबर इस्लाम सल्ल॰ने सारी दुनिया को जुल्मो सितम से बचाया और इसी तरह के नेक काम करने का हुक्म फरहाम किया । उन्होंने खवातीनों को उनका हक देने की बात कहते हुए इज्जत और सम्मान की जिंदगी दिलाने की भी बात की । पैगंबर साहब ने पड़ोसियों का हक अदा करने तथा अपने मुल्क से पूरी वफादारी रखने के लिए भी कहा था । उन्होंने इंसान को इंसानियत के साथ जीने के लिए एक नई रोशनी भी उपलब्ध कराई , जैसी इंसानियत पसंद जीवन जीने की जिंदगी में तमाम चीजें अमल करने के लिए भी हुक्म दिया । आज उन्हीं की याद में यौमे पैदाइश के मुबारक मौके पर खुशगवार माहौल में जश्ने जुलूस नगर के मोहल्ला जटवारा से शुरू हुआ । जिसमें घोड़े पर सवार घुड़सवार परचम लिए हुए तथा अनुयाई अन्य वाहनों से चल रहे थे । बड़ी तादाद में शामिल लोग नात दुरुदो सलाम पढ़ते हुए शरीक हुए । जुलूस का पुलियापुल गालिव पर पहुंचकर समापन हुआ । जहां जलसे मोहम्मदी में तब्दील हो गया । जलसे को वहरूनी व मुकामी उलेमाओं ने खिताव करते हुए नवी – ए – करीम सल्ल॰ की सीरत पर रोशनी डाली तथा उनके बताये हुए रास्ते पर पूरी सिद्दत से अमल करने को कहते हुए इंसानियत पसंदी पर जोर दिया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes