KAIMGANJ NEWS सर तन से जुदा’ की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो रील बनाकर युवक ने दी थी खुली चुनौती

IMG 20250710 WA0150

KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद।
सोशल मीडिया पर धर्म के नाम पर आपत्तिजनक वीडियो रील बनाकर सर तन से जुदा करने की धमकी देने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक ने न केवल एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दी, बल्कि प्रशासन को भी मुकदमा दर्ज करने की खुली चुनौती दे डाली थी। बजरंग दल के कार्यकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को दबोच लिया है।
जानकारी के अनुसार, रायपुर निवासी अदनान नाम के युवक का एक वीडियो रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक कहता सुनाई दे रहा है— मैं प्रशासन को खुला चैलेंज कर रहा हूं, चाहे मेरे ऊपर मुकदमा हो जाए। अगर यह आदमी मेरे सामने आ जाए तो मैं इसका सर कलम कर दूंगा। हुजूर की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” वीडियो में दो युवकों के फोटो पर क्रॉस का निशान लगाकर उन्हें निशाना बनाया गया था।
इस वायरल वीडियो को लेकर चिलाका निवासी बजरंग दल के जिला कार्यकर्ता आकाश ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि आरोपित अदनान ने गौ रक्षक दल के कार्यकर्ता दक्ष चौधरी का फोटो लगाकर सर तन से जुदा करने की धमकी दी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि ऐसे अराजक तत्वों से क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग हो सकती है और किसी गंभीर अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल हरकत में आई। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित अदनान निवासी रायपुर को पकड़ लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया वायरल वीडियो के मामले में आकाश नाम के युवक की शिकायत के आधार पर आरोपित युवक अदनान को हिरासत में ले लिया गया है। उस पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes