Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 3 फरवरी 2024
निराश्रित एवं आवारा छुट्टा घूम रहे गोवंश के कारण जहां एक ओर मेहनतकश किसानों की फसलें चौपट हो रही हैं । वहीं दूसरी ओर आए दिन यह छुट्टा पशु किसी न किसी हादसे का कारण बनते जा रहे हैं ।

अब तक कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं । जिसमें आवारा पशुओं के टकराने से ही लोगों की जानें जा चुकी हैं ।किंतु फिर भी इस समस्या का व्यापक ढंग से कोई स्थाई समाधान नहीं हो सका है। एक बार फिर आवारा सांड की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की असमय ही जान चली गई । मिली जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव कुइयां धीर निवासी युवक दीपक बाइक से अपने किसी काम के लिए मंझना बाजार जाने के लिए घर से निकला था । जब वह मंझना के पास पहुंचा ही था कि उसी समय आवारा घूम रहे छुट्टा सांड ने उसे टक्कर मार दी । टक्कर लगने से दीपक रोड से जा रहे ट्रैक्टर ट्राली के पहिए के नीचे आ गया । पहिया उसके ऊपर चढ़ गया । जिससे सांड की टक्कर से घायल हो चुका दीपक ट्राली के पहिए के नीचे आकर कुचल गया । सूचना मिलते ही घबराए परिजन मौके पर पहुंचे। और दीपक को लेकर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में ले आए । जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया । उपचार में देरी का आरोप लगाकर साथ आए परिजनों ने अस्पताल परिसर में ही हंगामा काटा । छुट्टा सांड के कारण हुई घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन हो रही घटनाओं से लोग परेशान हैं । वही यह आवारा पशु फसलों को भी तबाह कर रहे हैं । प्रशासन इन्हें गौशालाओं में रखने का दावा भले करे । लेकिन उसका यह दावा पूरी तरह खोखला ही साबित हो रहा है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb