KAIMGANJ NEWS- गोताखोरों की मदद से तलाश कर लाया गया अस्पताल किया मृत घोषित
कायमगंज / फर्रुखाबाद
किशोर अपने दोस्तों के साथ गंगा नहाने गया था । जहां गंगा की धारा के गहरे पानी में पहुंचने से वह डूब गया । घवराए किशोर के साथियों ने घर आकर घटना की तुरंत जानकारी नहीं दी । डायल 112 पुलिस ने गोता खोरों की सहायता से तलाश कराया तब उसे पानी से बाहर निकाला गया किन्तु तब तक किशोर की सांसे थम चुकी थी । कायमगंज नगर के मोहल्ला कूंचा गंगादरवाजा निवासी हाई स्कूल का छात्र अपने दोस्तों के साथ गंगा नहाने गंडुआ गांव के घाट गया था। वहां डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मोहल्ला कूंचा निवासी दूध विक्रेता रामरतन चौहान का 16 वर्षीय पुत्र कृष्णा अपने दोस्तों के साथ आज सुबह गंडुआ घाट पर नहाने गया था। जहां वो गहरे पानी में डूब गया उसके दोस्त घबरा कर घर आ गए। उन्होंने किसी को जानकारी नहीं दी। शाम 5.30 बजे जब रामरतन ने जानकारी की तो मृतक के साथियों ने बताया कि वह गंगा में डूब गया है। तब घर वाले वहां पहुंचे और 112 को सूचना दी। पुलिस भी वहां पहुंच गई। तलाश करने पर उसका शव एक किनारे मिला। परिजन उसे लेकर सीएचसी आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद वे उसे एक निजी अस्पताल ले गए जब वहां भी डाक्टर ने वैसा ही जवाब दे मृत घोषित होने की पुष्टि की तो परिजन शव लेकर घर आ गए । पारिवारिक सूत्रों के अनुसार ज्ञात हुआ कि मृतक अपने 8 भाइयों तथा इकलौती बहिन सबसे छोटा था और वह सीपीवीएन स्कूल में हाईस्कूल का छात्र था । किशोर की असामयिक मृत्यु से परिजन खासे गमगीन हैं ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb