KAIMGANJ NEWS धूमधाम से हुआ सीपी समर कैंप समारोह का समापन

Picsart 25 06 02 08 12 41 397

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर के सीपी विद्या निकेतन शिक्षण संस्थान में गत माह 18 मई 2025 को समर कैंप का शुभारंभ कराया गया था ।विविधि उपयोगी कार्यों तथा प्रतियोगिताओं के साथ चले समर कैंप का आज 1 जून 2025 को धूमधाम के साथ समापन हो गया । इस उपलक्ष में मुख्य अतिथि डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल निदेशक सीपी शिक्षण संस्थान समूह , अनुराग मिश्रा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज, संजीव गुप्ता निर्देशक फूड प्रोडक्ट्स ,महेश चंद्र गुप्ता अधिवक्ता, एवं रजनी गोयल सभी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहे । आज के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । इसके तत्काल बाद मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर भव्यता पूर्ण माहौल में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया । इन प्रस्तुतियों में विशेष रूप से देशभक्ति , शास्त्रीय संगीत, बंगाली एवं राजस्थानी नृत्य प्रमुख थे । कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य दीपक कुमार जैना ने अपने स्वागत भाषण में आए हुए सभी अतिथियों विशिष्ट अतिथियों व मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए समर कैंप के महत्व को विस्तार पूर्वक बताया, उन्होंने बताया कि समर कैंप का शुभारंभ 18 में 2025 से हुआ था इसके सभी कार्यक्रम विद्यालय में ही संपन्न हुए इन कार्यक्रमों में विशेष रूप से स्विमिंग, ताइक्वांडो , क्लासिकल डांस , पैट्रियोटिक डांस , योगा आर्ट और क्राफ्ट स्पोकन इंग्लिश आदि सुचारू रूप से चलाए गए ।इसके अलावा कार्यक्रम में समर कैंप में सिखाई जा रही कलाओं के प्रमाण पत्र भी मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा वितरित किए गए । कार्यक्रम में विद्यालय के कुछ छात्र – छात्राओं ने मनमोहन गीतों की प्रस्तुतियां दी और कार्यक्रम के अंत में उपस्थित दर्शकों को संबोधित करते हुए डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के समर कैंप का आयोजन किया जाना चाहिए यह समर कैंप विद्यार्थियों की प्रतिभा को विकसित करने उन्हें पुष्पित एवं पल्लवित करने में अपना अनूठा योगदान निभाते हैं । कार्यक्रम में आए हुए विशिष्ट अतिथियों में अनुराग मिश्रा , महेश चंद्र गुप्ता, संजीव गुप्ता आदि सभी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के प्रयासों की प्रशंसा कर उनका उत्साह वर्धन किया और कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार बाजपेई ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित कर आवाहन किया कि विद्यालय आप सभी से यह अपेक्षा करता है कि आगे आने वाले समय में भी विद्यालय को अभिभावकों का सहयोग पूर्ण रूपेण इसी प्रकार मिलता रहेगा । कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की ही कक्षा 12 की छात्रा कुमारी जूबी नूर एवं इशांत गंगवार ने किया । इस अवसर पर विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस रचना पुरवार, प्रभारी पंकज शुक्ला, हरीश पचौरी, एसके बाजपेई ‘ गोविंद गुप्ता , अनुज गंगवार , निर्मला चौहान, प्रदीप शाक्य, नेहा त्रिवेदी , एमआर ग्वाल , पल्लवी मिश्रा, आदित्य राठौर , शिखा गंगवार , ममता सैनी, नैसी भारद्वाज, आशीष मिश्रा, श्याम मिश्रा एवं अन्य शिक्षक शिक्षकों की उपस्थिति के साथ ही सभी का विशेष सहयोग भी रहा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes