KAIMGANJ NEWS बाइक सवार चाचा भतीजे को रोडवेज बस ने कुचला , चाचा की मौत,भतीजा गंभीर रूप से घायल,

Picsart 26 01 12 09 38 44 425

KAIMGANJ NEWS -पितौरा बेरिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर,परिजनों में मचा कोहराम
-पुलिस ने बस और चालक को हिरासत में लिया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कायमगंज, फर्रुखाबाद । कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव में रविवार देर रात शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को रोडवेज बस ने रौंद दिया।

IMG 20251220 WA01681

चाचा की मौत हो गई। जबकि उनका 10 वर्षीय भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।कोतवाली क्षेत्र के गांव लहरा रजा कुलीपुर निवासी 60 वर्षीय महेंद्र पाल उर्फ पप्पू अपने दस वर्षीय भतीजे बॉबी के साथ रविवार रात मंडी समिति के पास एक गेस्ट हाउस में आयोजित शकील के पुत्र आमिर के निकाह समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 11 बजे के बाद जब वे बाइक से वापस गांव लौट रहे थे, तभी पितौरा बेरिया मोड़ तिराहे स्थित पेट्रोल पंप के पास फर्रुखाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस यूपी 78 केटी 4859 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग तुरंत मौके की ओर दौड़े। सूचना मिलते ही कस्बा चौकी इंचार्ज सोमवीर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद महेंद्र पाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बालक बॉबी की हालत नाजुक देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। महेंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी शीला, भाई वीरेंद्र, छोटेलाल, अरविंद और अतहर का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था और बागवानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उनकी चारों बेटियों मधु, अनीता, संगीता और मुस्कान की शादी हो चुकी है। दूसरी ओर, घायल बॉबी की मां ममता और भाई अभिषेक व रौनक उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।चौकी प्रभारी ने हादसे के बाद बस और चालक को कब्जे में ले लिया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes