KAIMGANJ NEWS कोल्ड स्टोरेज से आलू बीज लेने जा रहे कृषक पिता – पुत्र की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई दुखद मौत

Picsart 25 10 13 18 27 26 525

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद
तेजरफ्तार अज्ञात वाहन से कुचल कर दीपावली त्यौहार पर हुई पिता – पुत्र की मौत से जहां परिवार पर दुखों का पहाड़ सा टूट पड़ा वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई ।

Picsart 25 10 12 15 15 18 711

अचानक हुई दुखद घटना से लोग भौंच्चके रह गए । प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव पिलखना से संबद्ध गांव बिछौली निवासी 36 वर्षीय आलोक मिश्रा अपने 70 वर्षीय पिता कमलेश मिश्रा को बाइक से कायमगंज कोल्ड स्टोरेज से आलू बीज लेने आ रहे थे। बताया गया कि जब दोनों कायमगंज-अचरा मार्ग पर स्थित लुधईया बिजली पावर हाउस के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिता – पुत्र दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Picsart 25 10 12 15 14 42 027

दुर्घटना देखकर राहगीर मौके पहुंच गए, उन्होंने वाहन को रोकने का प्रयास किया किन्तु तब तक घटना को अंजाम देने वाला चालक वाहन समेत मौके से भाग चुका था । सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया ।

Picsart 25 10 12 15 13 41 033

दुर्घटना की खबर पाते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। एक साथ पिता और पुत्र के शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। कमलेश की पत्नी अपने पति और पुत्र के शव देखकर दहाड़ें मारकर रोने लगीं। कभी वह पति के पास गिर पड़तीं तो कभी बेटे के पास, उनका विलाप देख कर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। मृतक आलोक की पत्नी अनुपम भी बेसुध हो गई। उसका और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। परिजनों के अनुसार मृतक कमलेश मिश्रा शिक्षा विभाग में लिपिक पद पर कार्यरत थे और कन्नौज से सेवानिवृत्त हुए थे। आलोक दिल्ली की एक फैक्ट्री में नौकरी करता था और दीपावली के अवसर पर परिवार सहित गांव आया हुआ था।

Picsart 25 10 12 15 12 18 553

परिजनों ने बताया कि रविवार को दोनों पिता-पुत्र खेत की जुताई पूरी कर कोल्ड स्टोरेज से बीज आलू लेने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। मृतक कमलेश के दो बेटे और चार बेटियां हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि एक अविवाहित है। आलोक के तीन बच्चे हैं , 12 वर्षीय जुड़वां शौर्य और श्रियांशी तथा 9 वर्षीय देवांशी है। घटना की जानकारी पर कोतवाली के एसआई जगदीश वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों की पहचान उनके पास से मिले पैन कार्ड पर अंकित नाम व पते से हुई ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes