KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
तहसील क्षेत्र कायमगंज के विकासखंड नवाबगंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रमापुर जयसिंहपुर के निवासी नरबेन्द्रसिंह पुत्र दयाशंकर ने सहायक रिटर्निग ऑफिसर /उप जिलाधिकारी कायमगंज को लिखित शिकायती पत्र देकर वर्तमान में यहीं शिक्षामित्र पद पर कार्यरत बीएलओ ड्यूटी कर रहे पवन कुमार यादव पर मतदाता सूची में अपने निजी राजनीतिक लाभ के लिए हेरा फेरी करने का गंभीर आरोप लगाया है – की गई शिकायत में कहा गया है कि वर्तमान में बीएलओ की पत्नी ही ग्राम प्रधान हैं ।जिसके लिए बीएलओ अपना राजनीतिक फायदा देखते हुए पद का दुरुपयोग कर रहे हैं । आरोप है कि ग्राम पंचायत में अपने चाहतों के जिनकी आयु 14 -15 -16 व13 वर्ष ही है । उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किए हैं । वहीं जिन लड़कियों की शादी होकर वे यहां से अपनी ससुराल चली गई हैं । उन अपने संबंधियों के नाम भी जोडे रखे हैं । वहीं बी एल ओ द्वारा कई मतदाताओं के पिता व पुत्र के नाम गलत अंकित कर उन्हें मतदान से बंचित करने का प्रयास किया गया है ।
गत समय में भी पंचायत चुनाव में मतदाताओं के नाम सूची में नहीं शामिल किए थे ।वह लोग मतदान करने से वंचित रह गए थे । शिकायतकर्ता ने बीएलओ के विरुद्ध जांच के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है । इस संबंध में बीएलओ का कहना है कि उसकी पत्नी गांव की प्रधान है , शिकायतकर्ता पक्ष राजनीतिक द्वेष के कारण झूठे आरोप लगा रहा है । उसने मतदाता सूची में किसी तरह की कोई हेरा फेरी नहीं की है । नियमानुसार ही सारा कार्य किया है । लगाया गया आरोप मात्र राजनीतिक भावना से प्रेरित है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb