KAIMGANJ NEWS . मौके पर23 समस्याओं का हो सका निस्तारण
– अधिकांश समस्याएं भूमि व चकमार्गों पर किए गए अवैध कब्जो से संबंधित आई
कायमगंज / फर्रुखाबाद 5 अक्टूबर 2024
आज शनिवार को कायमगंज तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ । अपनी समस्याओं के निस्तारण की उम्मीद लेकर उनके सामने 207 फरियादी पहुंचे ।
इन फरियादियों में से 23 समस्याओं का मौके पर ही एडीएम ने समाधान करा दिया । शेष 184 आवेदन पत्र संबंधित विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को पारदर्शिता पूर्ण ढंग से स्थलीय जांच के बाद निस्तारण करने का निर्देश दे सौंप दिए । समाधान दिवस में आए ग्राम रूटौल के देव सिंह ने चक मार्ग को अवैध कब्जा से मुक्त कराने – ग्राम भगौतीपुर के रामवीर ने नान जेड ए जमीन पर भू माफियाओं द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटवाने -ग्राम भीमनगर सिकंदरपुर तिहैया की राम बेटी पत्नी जदुनाथ सिंह ने भी अपनी भूमि पर हुए कब्जे को पुलिस की सहायता से कब्जा मुक्त कराने, नगर के मोहल्ला चिलांका निवासी मौजीलाल ने भी अवैध कब्जेदार पर भू माफिया अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई किए जाने, ग्राम भगौतीपुर के लगभग एक दर्जन लोगों ने प्रार्थना पत्र देकर अपने ही गांव में स्थित कैलाश के जर्जर भवन से किसी भी समय जनहाँनि होने की स्थिति स्पष्ट करते हुए इस जर्जर भवन को तत्काल गिराए जाने की मांग की – नगर के मोहल्ला बजरिया वृंदावन निवासी अतहर मंसूरी ने अपने विद्युत मीटर से बिल रीडिंग सही न निकलने की शिकायत करते हुए विद्युत मीटर बदलवाने की मांग की – कपिल क्षेत्र के गांव कमरुद्दीन नगर निवासी ऋषि पाल ने पट्टे वाली जमीन की पैमाइस -इसी गांव की महिला सिया देवी ने भी पट्टे वाली जमीन की पैमाइस – वहीं रिटायर्ड वायु सैनिक खुशीराम यादव ने नटवारा स्थित प्राचीन शिव मंदिर तक के चक मार्ग की मरम्मत कराने – जबकि शिवम वाथम निवासी ग्राम हथौडा ने प्रधान पर ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करवाने की शिकायत सांसद के द्वारा एसडीएम के नाम संवोधित कवर लेटर के साथ की – मोहल्ला नुनहाई के अशोक कुमार गुप्ता ने बीच सड़क मार्ग पर लगाए गए विजली पोल से खतरा बता खंभा हटाने – झब्बूपुर निवासी प्रतापसिंह गंगवार ने विद्युत विभाग द्वारा मनमाने ढंग से बिजली बिल भेजने – गांव हमीरपुर खास की शम्मोनाज पत्नी स्व० शाहिद ने पहले से मिल रही, किन्तु अकारण बंद कर दी गई विधवा पेंसन दिलाए जाने की मांग कर – सभी फरियादियों ने समस्या निस्तारण की उम्मीद से समाधान दिवस में लिखित आवेदन सौंपे । ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb