KAIMGANJ NEWS निस्तारण की उम्मीद से समाधान दिवस में आए 207 फरियादी

Picsart 24 10 05 15 01 04 449

KAIMGANJ NEWS . मौके पर23 समस्याओं का हो सका निस्तारण

– अधिकांश समस्याएं भूमि व चकमार्गों पर किए गए अवैध कब्जो से संबंधित आई
कायमगंज / फर्रुखाबाद 5 अक्टूबर 2024
आज शनिवार को कायमगंज तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ । अपनी समस्याओं के निस्तारण की उम्मीद लेकर उनके सामने 207 फरियादी पहुंचे ।

Picsart 24 10 05 18 30 21 427
इन फरियादियों में से 23 समस्याओं का मौके पर ही एडीएम ने समाधान करा दिया । शेष 184 आवेदन पत्र संबंधित विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को पारदर्शिता पूर्ण ढंग से स्थलीय जांच के बाद निस्तारण करने का निर्देश दे सौंप दिए । समाधान दिवस में आए ग्राम रूटौल के देव सिंह ने चक मार्ग को अवैध कब्जा से मुक्त कराने – ग्राम भगौतीपुर के रामवीर ने नान जेड ए जमीन पर भू माफियाओं द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटवाने -ग्राम भीमनगर सिकंदरपुर तिहैया की राम बेटी पत्नी जदुनाथ सिंह ने भी अपनी भूमि पर हुए कब्जे को पुलिस की सहायता से कब्जा मुक्त कराने, नगर के मोहल्ला चिलांका निवासी मौजीलाल ने भी अवैध कब्जेदार पर भू माफिया अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई किए जाने, ग्राम भगौतीपुर के लगभग एक दर्जन लोगों ने प्रार्थना पत्र देकर अपने ही गांव में स्थित कैलाश के जर्जर भवन से किसी भी समय जनहाँनि होने की स्थिति स्पष्ट करते हुए इस जर्जर भवन को तत्काल गिराए जाने की मांग की – नगर के मोहल्ला बजरिया वृंदावन निवासी अतहर मंसूरी ने अपने विद्युत मीटर से बिल रीडिंग सही न निकलने की शिकायत करते हुए विद्युत मीटर बदलवाने की मांग की – कपिल क्षेत्र के गांव कमरुद्दीन नगर निवासी ऋषि पाल ने पट्टे वाली जमीन की पैमाइस -इसी गांव की महिला सिया देवी ने भी पट्टे वाली जमीन की पैमाइस – वहीं रिटायर्ड वायु सैनिक खुशीराम यादव ने नटवारा स्थित प्राचीन शिव मंदिर तक के चक मार्ग की मरम्मत कराने – जबकि शिवम वाथम निवासी ग्राम हथौडा ने प्रधान पर ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करवाने की शिकायत सांसद के द्वारा एसडीएम के नाम संवोधित कवर लेटर के साथ की – मोहल्ला नुनहाई के अशोक कुमार गुप्ता ने बीच सड़क मार्ग पर लगाए गए विजली पोल से खतरा बता खंभा हटाने – झब्बूपुर निवासी प्रतापसिंह गंगवार ने विद्युत विभाग द्वारा मनमाने ढंग से बिजली बिल भेजने – गांव हमीरपुर खास की शम्मोनाज पत्नी स्व० शाहिद ने पहले से मिल रही, किन्तु अकारण बंद कर दी गई विधवा पेंसन दिलाए जाने की मांग कर – सभी फरियादियों ने समस्या निस्तारण की उम्मीद से समाधान दिवस में लिखित आवेदन सौंपे ।
ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप

KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें

KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes