संपूर्ण समाधान दिवस में आए 197 फरियादी 17 का मौके पर किया निस्तारण

Picsart 22 05 21 18 28 03 613

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 21 मई 2022

जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने के लिए शासन द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। आज तहसील सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अरुण मौली की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में आए फरियादियों की समस्याएं सुनी गई । इस मौके पर कुल 197 लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर समस्या समाधान की गुहार लगाई। इनमें से 17 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने के उपरांत शेष आवेदन पत्र संबंधित विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को स्थलीय निरीक्षण एवं जांच उपरांत पारदर्शी ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दे सौंप दिए गए। समाधान दिवस में आए क्षेत्र के निवासीअनेंद्र पुत्र नित्या राम ने दबंगों द्वारा उनके खेत को जाने वाले चक मार्ग पर किए गए अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए चकरोड को कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई। वही नगर के मोहल्ला पटवन गली निवासी राजेश कुमार कटियार ने आवेदन पत्र सौंपकर कहा कि उन्होंने विद्युत पोल लगवाने के लिए विद्युत विभाग को प्रार्थना पत्र दिया था । इसके अतिरिक्त 5 बार समाधान दिवस में भी फरियाद कर चुका हूं । किंतु विद्युत विभाग कतिपय कारणों के चलते समस्या का समाधान ही नहीं कर रहा है ।आयोजित समाधान दिवस में अवैध कब्जों, बंद चक मार्गो, विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं के निस्तारण हेतु आए हुए फरियादियों ने आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। समाधान दिवस में मुख्य रूप से उप जिलाधिकारी गौरव कुमार शुक्ला ,पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम, तहसीलदार कर्मवीर सिंह, विद्युत उपखंड अधिकारी मोहम्मद आरिफ, राजस्व निरीक्षक मानवेंद्र सिंह यादव सहित अन्य विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

कायमगंज से संवाददाता दानिश खान की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes