Kaimganj news
कायमगंज/फर्रुखाबाद
जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु आज तहसीलदार आलोक कटियार के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ l आयोजित समाधान दिवस अवसर पर अवैध मिट्टी खनन सहित कुल 168 शिकायती पत्र प्राप्त हुए । जिनमें से सामान्य 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों में भाजपा नगर अध्यक्ष चेतन तिवारी कार्यकर्ताओं के साथ तहसील पहुंचे । जहां उन्होंने शिवरई बरियार में पूर्व प्रधान व उसके अन्य परिवारीजनों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया । जिसमें कहा गया है कि पूर्व में प्रधान पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार , विकास कार्यों में धांधली घोटाले व सरकारी सम्पत्ति पर कब्जा कर निर्माण कार्य करा लेने के सम्बन्ध में शिकायती पत्र सौंपा गया। वहीं जनपद कासगंज के थाना गंजडुुण्डवारा निवासी आस्था ने शिकायत की है कि उनकी कृषि भूमि पर खनन माफियाओं द्वारा जबरदस्ती मिट्टी खनन कर लिया है। जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। बता दें कि अवैध मिट्टी तथा बालू खनन की शिकायतें आमतौर पर पीड़ित नागरिक पहले से ही करते चले आ रहे हैं। किंतु न जाने क्यों खनन माफियाओं के विरुद्ध पुलिस और प्रशासन हमेशा नरम रवैया अख्त्यार करता रहता है । यही कारण है कि अवैध खनन का काम भले ही कानून विरोधी है । लेकिन माफिया इसे बड़े कारोबार के रूप में लगातार अंजाम दे रहे हैं l नगर के मोहल्ला बगिया सोहनलाल निवासी रश्मी कौशल ने शिकायत की कि उसके पति अजय कौशल उर्फ अज्जू की डेढ़ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई। वह बच्चों के साथ दिल्ली में रोजी-रोटी कमाने के लिए चली गई। जब वह वापस आई तो उसके ससुरालीजनो ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। वहीं उसका सामान जेबर आदि बेच दिया। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। ढाई घाट शमसाबाद से कलारी बाबा व उनके साथ पहुंचे अन्य संतो व कई लोगों ने फरियाद की , कि वह ढाई घाट गंगा तट पर झोपड़ी डालकर भजन पूजन करते हैं। पड़ोसी गांव के कुछ लोग चार अक्टूबर को मछली पकड़ रहे थे । जब हम लोगों ने मना किया तो वह अपने साथ कुछ और लोगों को बुला लाया और झगड़ा पर अमादा हो गए। इसकी शिकायत शमसाबाद पुलिस से की गई है। उन्हें भय है कि वह कभी भी उनके ऊपर हमला कर सकते हैं। शमसाबाद पहाड़पुर बैरागर निवासी रामस्वरूप ने शिकायत की कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसके खेत की मेड़ तोड़कर रकवा अपने खेतों में मिला लिया है। समाधान दिवस आयोजन अवसर पर सीओ सोहराब आलम ,वीडीओ गगनदीप,नायब तहसीलदार असलम हुसैन,एसडीओ शमीम अंसारी,क्षेत्रीय विधायक के अलावा अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
*अन्य समाचार: *-
बालिका ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन – हालत बिगड़ी
कायमगंज
थाना कम्पिल क्षेत्र के गांव हजरतगंज निवासी रामबाबू की तेरह वर्षीय पुत्री रूची ने संदिग्ध परिस्थितयों में कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिवारीजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताकर सही ढंग से इलाज होने की बात कह कर रेफर कर दिया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb